चारबाग़ स्टेशन पर दबाव कम करने के लिए लखनऊ में बन रहा सात मंजिला रेलवे स्टेशन

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर रेलवे स्टेशन पर जल्द ही ट्रेनों की सुविधाएं शुरू होने वाली हैं। अभी तक इस स्टेशन से मालगाड़ियों का संचालन होता था मगर अब चारबाज रेलवे स्टेशन ट्रेनों और यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते जल्द ही यहाँ से यात्रियों के लिए ट्रेन की सुविधाएं शुरू होने वाली है।

लखनऊ का जो चारबाग रेलवे स्टेशन अब लाखों रेल यात्रियों के एक भारी ज़िम्मेदारी निभाता आया है मगर अब यहाँ से ट्रेनों और यात्रियों के दबाव को कम करने की योजना पर काम हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, कानपुर रोड और दक्षिणी लखनऊ के आसपास रहने वाले लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए हर बार चारबाग तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ख़ास बात यह है कि यह रेलवे स्टेशन सात मंजिला बन रहा है, यहाँ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, रेस्टोरेंट और होटल जैसी सभी लग्जरी सुविधाएं भी मिलेंगी। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस स्टेशन को करीब 420 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। यह स्टेशन चारबाग से करीब 10 से 12 किलोमीटर दूर है और कानपुर रोड के पास स्थित है।

वर्तमान में लखनऊ में ट्रेनों का मुख्य केंद्र भी चारबाग ही है जिससे यहां यात्रियों की आवाजाही और ट्रेनों के संचालन का दबाव हमेशा बना रहता है। ऐसे में ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन को यात्री सेवाओं से जोड़ने की योजना शहर के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अहम मानी जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, रेलवे की योजना के तहत यहां से लंबी दूरी की और तेज रफ्तार ट्रेनों के संचालन की पर काम किया जा रहा है। हालाँकि ट्रेनों के इस स्टेशन से संचालन को लेकर रेलवे की अंतिम मंजूरी का इंतज़ार है। इस स्टेशन से ट्रांसपोर्ट नगर सहित शारदा नगर, कृष्णा नगर और करीबी क्षेत्रों के रहने वाले लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा हरदोई, शाहजहांपुर, मुरादाबाद और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह स्टेशन एक अतिरिक्त विकल्प बन सकेगा।

इसे यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। तीन प्लेटफॉर्म और छह रेल लाइन वाले इस आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन को सिर्फ ट्रेनों के ठहराव तक सीमित नहीं रखा जाएगा। योजना के मुताबिक़, तीन प्लेटफॉर्म और छह रेल लाइन के लिए करीब 45 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र पर निर्माण कार्य होगा। यह स्टेशन सात मंजिला होगा। यहां यात्रियों के लिए टिकट काउंटर, ऑटोमेटिक टिकट मशीन, एसी लाउंज, सहित सभी बेसिक सुविधाओं का इंतजाम किया जाएगा।

खबर के मुताबिक़, स्टेशन की इमारत में व्यावसायिक सुविधाओं की भी योजना प्रस्तावित है। इसकी चार मंजिलों पर होटल, रेस्टोरेंट और शॉपिंग जैसी सुविधाएं विकसित किए जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा, करीब 1,250 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल लगाने की योजना भी इस परियोजना का हिस्सा है।

इस स्टेशन की कनेक्टिविटी की बात करें तो यह ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन रेड लाइन से जुड़ा है। यहां से मेट्रो के जरिए चारबाग और अमौसी एयरपोर्ट जाया जा सकेगा। इसके अलावा आलमबाग बस टर्मिनल भी कुछ किलोमीटर की दूरी पर है। साथ ही कानपुर रोड और शहीद पथ से भी कनेक्टिविटी बनी रहेगी।

स्टेशन के निर्माण के साथ यहां से नियमित यात्री सेवाएं शुरू होने के लिए जरूरी सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है और आगे की कार्यवाई के लिए कमिश्नर रेलवे सेफ्टी सीआरएस की अनुमति का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *