सऊदी अरब में यूक्रेन शांति फॉर्मूले पर अंतरराष्ट्रीय वार्ता में शामिल हुए 40 से ज़्यादा देश

यूक्रेन शांति फार्मूले पर सऊदी अरब के नेतृत्व वाली अंतर्राष्ट्रीय वार्ता सफलतापूर्वक समाप्त हो गई है, बयान में कहा गया है कि वार्ता ने शांति के लिए एक सामान्य आधार प्रदान किया है। इस शांति वार्ता पर रूस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

सऊदी अरब में यूक्रेन शांति फॉर्मूले पर अंतरराष्ट्रीय वार्ता में शामिल हुए 40 से ज़्यादा देश

सऊदी मीडिया के मुताबिक, यूक्रेन शांति फॉर्मूले पर अंतरराष्ट्रीय वार्ता में संयुक्त राष्ट्र समेत 40 से ज्यादा देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

तीन दिवसीय बैठक के अंत में जारी घोषणा में कहा गया कि प्रतिभागियों ने रूस-यूक्रेन युद्ध को हल करने के लिए परामर्श जारी रखने और प्रस्तावित विचारों का लाभ उठाने पर सहमति व्यक्त की।

घोषणा में कहा गया कि प्रतिभागियों सहित विश्व शक्तियों ने भी इस प्रयास की सराहना। इस बैठक में प्रस्तुत प्रस्तावों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए संचार जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

जद्दा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वार्ता में संयुक्त राज्य अमेरिका, ग्रेट ब्रिटेन, जर्मनी, भारत, फ्रांस, चीन, जापान और अन्य देशों के अधिकारियों ने भाग लिया।

उधर, चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन संकट के समाधान पर सऊदी अरब में हालिया अंतरराष्ट्रीय वार्ता से अंतरराष्ट्रीय सहमति को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

यूक्रेन ने भी सऊदी अरब की इस पहल की सराहना की और कहा कि रूस द्वारा यूक्रेन पर थोपे गए युद्ध का ख़त्म होना दुनिया में स्थिरता के लिए बहुत ज़रूरी है.

गौरतलब है कि सऊदी अरब में होने वाली इस शांति वार्ता पर रूस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *