महिला शूटर सुरुचि इंदर सिंह ने आईएसएसएफ म्यूनिख विश्व कप में जीता गोल्ड मेडल

आईएसएसएफ म्यूनिख विश्व कप में भारतीय महिला शूटर सुरुचि इंदर सिंह ने विश्व कप के फाइनल में पहला स्थान हासिल कर लिया है।व्यक्तिगत मुक़ाबले में ये उनका लगातार तीसरा गोल्ड मेडल है।

महिला शूटर सुरुचि इंदर सिंह ने आईएसएसएफ म्यूनिख विश्व कप में जीता गोल्ड मेडल

शुक्रवार को हासिल होने वाले इस स्वर्ण की बदौलत 19 वर्षीय भारतीय निशानेबाज सुरुचि सिंह ने अपने गृह नगर हरियाणा सहित पूरे देश को एक खुशी और गर्व का मौक़ा दिया है।

रोमांचक फाइनल सुरुचि ने फ्रांस की केमिली जेड्रेजेव्स्की को सिर्फ 0.2 से हराकर पहला नंबर हासिल किया। इस मुक़ाबले में सुरुचि ने कुल 241.9 अंक बनाए। मुक़ाबले में चीन की याओ कियानक्सुन ने कुल 221.7 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक जीता।

अपने शानदार प्रदर्शन से शूटिंग में यह कमाल दिखाने वाली सुरुचि सिंह ने आईएसएसएफ म्यूनिख विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में 241.9 का स्कोर का बनाकर गोल्ड मैडल पर क़ब्ज़ा जमाया है।

इस पदक के साथ सुरुचि ने व्यक्तिगत स्वर्ण पदक की हैट्रिक पूरी कर ली है। सुरुचि ने 52.1 के ओपनिंग राउंड के साथ फाइनल में आगे चल रही थीं। उन्होंने एलिमिनेशन राउंड में अपनी बढ़त खो दी मगर अंतिम कुछ शॉट में जोरदार वापसी के साथ वह फ्रांस की कैमिली को शिकस्त देने में सफल हुईं।

सुरुचि सिंह ने इससे पहले अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) निशानेबाजी विश्व कप (राइफल/पिस्टल) के क्वालीफिकेशन राउंड में दूसरे स्थान पर रहीं और उन्होंने फाइनल में जगह बनाई।

10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग के फाइनल में प्रवेश करने के लिए सुरुचि ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारतीय महिला शूटर ने 588 अंक के साथ क्वालीफिकेशन में दूसरे स्थान प्राप्त किया। सुरुचि ने 20 इनर 10 के साथ 588 अंक हासिल किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *