नेतन्याहू को खामेनेई की चेतावनी- ‘इज़रायल ने युद्ध शुरू किया, हम उनको भागने नहीं देंगे’

इज़रायल द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद मध्य एशिया में तनाव बढ़ गया है। हमले के जवाब में ईरान ने भी इज़रायल को निशाना बनाया। अब ईरान के सर्वोच्च नेता ने इज़रायल को चेतावनी दी है।

नेतन्याहू को खामेनेई की चेतावनी- 'इज़रायल ने युद्ध शुरू किया, हम उनको भागने नहीं देंगे'

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इज़रायल को चेतावनी देते हुए बदला लेने का प्रण किया है। एक संदेश में उन्होंने कहा कि इज़रायल ने युद्ध शुरू किया। हम उन्हें उनके द्वारा किए गए इस अपराध से सुरक्षित रूप से भागने नहीं देंगे।

शीर्ष ईरानी नेता अयातुल्ला अली खामेनेई बदला लेने की बात करते हुए यह भी कहा कि ऐसा मत सोचिए कि उन्होंने हमला किया और सब खत्म हो गया। 


ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने सशस्त्र बलों का समर्थन करते हुए शीर्ष नेता ने ईश्वर की इच्छा से ईरान द्वारा यहूदियों के शासन पर विजय प्राप्त करने की बात कही।


खामेनेई ने एक्स पर साझा एक पोस्ट में इसे इज़रायल की एक बड़ी गलती बताया है और कहा इज़रायल ने एक गंभीर त्रुटि की है, और लापरवाह काम किया है। इसका परिणाम यहूदियों के शासन को बर्बाद कर देगा।

पोस्ट में उन्होंने आगे कहा कि ईरानी राष्ट्र अपने लोगों के खून का बदला लिए बिना नहीं रहेगा, न ही वह अपने हवाई क्षेत्र के उल्लंघन को अनदेखा करेगा। अपने सशस्त्र बलों को तैयार उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि देश के अधिकारी सहित सभी लोग फौज के पीछे हैं।

भरपूर ताकत के साथ इज़रायल को जवाब देने की बात करते हुए खामेनेई ने कहा कि वह कोई दया नहीं दिखाएंगे। उन्होंने यहूदियों को कड़ा जवाब देने की बात कही और उनके जीवन को कठिन बनाने के लिए फौजों द्वारा दुश्मन को कड़ी टक्कर देने कीबात भी कही। सशस्त्र बलों का समर्थन करते हुए शीर्ष नेता ने ईश्वर की इच्छा से ईरान द्वारा यहूदियों के शासन पर विजय प्राप्त करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *