सामने आया ‘सुपरमैन’ का फाइनल ट्रेलर

11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली जेम्‍स गन की ‘सुपरमैन’ का नया और फाइनल ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर की ख़ास बात यह है कि एक्‍शन से ज्यादा फिल्म की हिंदी डबिंग वाले डायलॉग्‍स पर लोग खूब चर्चा कर रहे हैं।

सामने आया 'सुपरमैन' का फाइनल ट्रेलर

डेविड कोरेंसवेट इस बार पर्दे पर नीले सूट में नजर आने वाले हैं। जेम्स गन के डायरेक्‍शन में बनी ‘सुपरमैन’ का फाइनल ट्रेलर दो मिनट और 16 सेकेंड का है। इमोशन और एक्शन से भरपूर इस ट्रेलर की चर्चा इसके हिंदी डबिंग वाले डायलॉग के कारण हो रही है। सबसे मजेदार डायलॉग है गार्डनर का हिंदी डब जुमला, जहां वो नीले सूट वाले सुपरमैन से कहता है- ‘तू मुझे मारेगा नीलू।’

ट्रेलर में क्लार्क केंट, एक पत्रकार और क्रिप्टन से आए सुपरपावर वाले एलियन के रूप में, अपनी दोहरी पहचान से जूझ रहा है।

ट्रेलर में दिखाए एक्‍शन सीक्‍वेंसेज में स्‍लो मोशन की भरमार भी इसे ख़ास होने के साथ दिलचस्प बना रही है। ‘सुपरमैन’ ट्रेलर में डीसी यूनिवर्स के सदस्यों में टकराव दिखाया गया है। इसमें गाइ गार्डनर (नाथन फ‍िलियन) के साथ क्‍लार्क की टशन भी देखी जा सकती है।

फिल्‍म में लोइस लेन के रोल में रेचल ब्रोसनाहन जबकि विलेन लेक्स लूथर के किरदार में निकोलस हॉल्ट नज़र आ रहे हैं। सर्पोटिंग कास्‍ट में स्काईलर गिसोंडो का किरदार जिमी ओल्सन निभा रहे हैं। ]ईव टेस्चमाकर के रोल में सारा सैमपियो, मिस्टर टेरिफिक की भूम‍िका में एडी गैथेगी, ओटिस के किरदार में टेरेंस रोजमोर, मेटामोर्फो के रोल में एंथनी कैरिगन, हॉकगर्ल के रोल में इसाबेला मर्सेड और इंजीनियर के किरदार में मारिया गैब्रिएला डी फारिया शामिल हैं।

यह फिल्‍म वार्नर ब्रदर्स और डीसी स्टूडियो के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दरअसल सुपरमैन डीसी सिनेमाई यूनिवर्स में एक नए अध्याय की नींव रखने की तैयारी में है। इसी साल की शुरुआत में ‘सिनेमाकॉन’ आयोजन में डेविड कोरेंसवेट ने कहा था कि उनके लिए पर्दे पर सुपरमैन जैसा रोल निभाना बहुत सम्मान की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *