इन गुलदस्तों को आप खुशी से खा भी सकते हैं

बेकिंग की दुनिया में सिडनी की बेकर मैसी नेमर को एक इनोवेटर और दुनिया के पहले कपकेक गुलदस्ते के निर्माता के रूप में जाना जाता है।

इन गुलदस्तों को आप खुशी से खा भी सकते हैं

एक तरफ फूलों को सदा से ही एक पसंदीदा उपहार माना गया है तो दूसरी तरफ मिठाइयाँ भी लोकप्रियता के मामले में हमेशा नंबर वन पर रही है। ऐसे में इन दोनों का कॉम्बो गिफ्ट हर किस के लिए मनभावन ही होगा।

युवा ऑस्ट्रेलियाई महिला मैसी नेमर हमेशा से कलाकारी के साथ खाने की शौक़ीन रही हैं। ऐसे में बेकिंग में कोई औपचारिक प्रशिक्षण न होने के बावजूद उन्होंने कपकेक का व्यवसाय शुरू करने में किसी तरह का संकोच नहीं किया।

मैसी तब तक अंतहीन प्रयोग करती गईं जब तक अपनी कारीगरी की बनावट और डिज़ाइन और ज़ायके से मुतमइन नहीं हो गईं। और फिर जब उन्होंने अपने कपकेक को फ्रॉस्टिंग करने के लिए कई आकर्षक फूलों के डिज़ाइन में महारत हासिल कर ली, तो उन्होंने इसे सुंदर खाने योग्य गुलदस्ते का आकार देने का फैसला किया।

नेमर ने विदेशी वेबसाइट को बताया- “कोविड महामारी ने हम सभी को घर पर रहने के लिए मजबूर कर दिया, जिससे मुझे और अधिक खाली समय मिला और बेकिंग के अपने जुनून को आगे बढ़ाने का मौका मिला। मैंने कपकेक सजाने में अपना हाथ आजमाने के लिए कुछ पाइपिंग टिप्स खरीदे और फिर मुझे इस प्रक्रिया से प्यार हो गया। इस तरह के तनावपूर्ण और अराजक समय के दौरान यह एक बहुत ही आरामदायक गतिविधि थी। उसके बाद, मैंने तब तक अभ्यास और प्रयोग करना जारी रखा जब तक कि मैंने कपकेक गुलदस्ते नहीं बना लिए।”

फ़ूड आर्टिस्ट का कहना है कि मैं इसे सफल बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित थी, मैंने अलग-अलग कपकेक रेसिपी, फ्रॉस्टिंग तकनीक और सजाने की शैलियों पर शोध और प्रयोग करने में अनगिनत घंटे बिताए।

नेमर की कंपनी, जिसका नाम बेक्ड बुकेट है, ऐसे शानदार गुलदस्तों का केंद्र बन गई है जो देखने में तो शानदार हैं ही, स्वाद में भी बेहतरीन हैं।

इस फ़ूड आर्टिस्ट और बेकर ने प्रचार कार्यक्रमों के लिए कई ब्रांड और एजेंसियों के साथ काम किया है। उनके खाने योग्य गुलदस्ते जन्मदिन, शादी और अन्य विशेष अवसरों के लिए भी सटीक पसंदहैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *