तुर्की में एक ऐतिहासिक रन-ऑफ चुनाव में एर्दोगन 2028 तक राष्ट्रपति बने

राष्ट्रपति एर्दोगन ने तुर्की में ऐतिहासिक रन-ऑफ चुनाव जीत लिया है। तुर्की के राष्ट्रपति के रूप में उन्हें 2028 तक चुना गया है। एर्दोआन लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति पद ग्रहण करेंगे।

तुर्की में एक ऐतिहासिक रन-ऑफ चुनाव में एर्दोगन 2028 तक राष्ट्रपति बने

प्रारंभिक परिणामों के अनुसार राष्ट्रपति एर्दोआन ने 2 करोड़ 74 लाख से अधिक वोट यानी 52.10 प्रतिशत प्राप्त किये, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार केमल क्लिचदार ओलू को 2 करोड़ 52 लाख या 47.90% से अधिक वोट मिले।

राष्ट्रपति एर्दोआन ने इस ऐतिहासिक सफलता के बाद इस्तांबुल में अपने भाषण में कहा कि चुनावों में केवल तुर्की ही सफल हुआ है, यह तुर्की की 8 करोड़ 50 लाख वाली जनता की जीत है, उन्होंने कहा कि इस सफलता से तुर्की की कामयाबी की सदी की दरवाजे खुल गए हैं, मैं अगले पांच साल के लिए चुने जाने पर सभी को बधाई देता हूं।

एर्दोआन के प्रतिद्वंद्वी विपक्षी नेता क्लेक डार ओलू ने अपने समर्थकों से आग्रह करते हुए कहा कि लोकतंत्र के लिए संघर्ष करें, अपना संघर्ष जारी रखें, उन्होंने कहा कि वर्तमान परिणाम बताते हैं कि लोग सत्तावादी शासन का अंत चाहते हैं।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन, ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी, वेनेजुएला निकोलस मादुरो, अजरबैजान के राष्ट्रपति, फिलिस्तीनी प्रधान मंत्री, लीबिया के प्रधान मंत्री, सर्बियाई राष्ट्रपति और अन्य विश्व नेताओं ने तुर्की के राष्ट्रपति को उनकी सफलता पर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *