कर्नाटक विधानसभा में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

कर्नाटक नई नवनिर्वाचित विधानसभा में मंत्रालयों का बटवारा हो गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पास वित्त विभाग रखा है। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के हिस्से में सिंचाई विभाग के साथ बेंगलुरु शहर विकास मंत्रालय आया है।

कर्नाटक विधानसभा में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

विधानसभा में होने वाले मंत्रालय के बटवारे में एचके पाटिल को कानून और संसदीय मामले, विधान, पर्यटन और दिनेश गुंडू राव को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, कृष्णा बायरेगौड़ा को राजस्व विभाग सौंपा गया है।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पास वित्त विभाग जबकि डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को मिला सिंचाई विभाग के साथ बेंगलुरु शहर विकास मंत्रालय भी।

शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया था कि मंत्रिमंडल के विभागों का बंटवारा जल्द ही कर दिया जाएगा।

कर्णाटक कीनवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार ने फैसला किया है कि चुनाव के दौरान जनता से किये गए वादों को जल्द ही जाएगा। उनका कहना है की ये जिन वादों को विपक्ष ने कभी नहीं पूरा किया इस बार उन्हें पूरा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *