संयुक्त राष्ट्र महासचिव तीन दिन की भारत यात्रा पर

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतरेस आज से तीन दिन के भारत दौरे पर हैं। विदेश मंत्रालय से जारी बयान के मुताबिक़ जनवरी 2022 में इस वैश्विक संस्था के महासचिव के तौर पर दूसरी बार कार्यभार संभालने के बाद यह गुटरेस की पहली भारत यात्रा होगी। इससे पहले अक्टूबर 2018 में उनका भारत आना हुआ था।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव तीन दिन की भारत यात्रा पर

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अपनी यात्रा मुम्बई से शुरू करेंगे। यहां ताज महल पैलेस होटल में वह 26/11 आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद आईआईटी मुम्बई में वह ‘‘भारत@75: संयुक्त राष्ट्र भारत गठजोड़: दक्षिण दक्षिण सहयोग को मजबूत बनाना’ विषय पर संबोधन देंगे।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटरेस विदेश मंत्री जयशंकर के साथ जिन मुद्दों पर द्विपक्षीय चर्चा करेंगे उनमे जी-20 की भारत की आसन्न अध्यक्षता, सुधार युक्त बहुपक्षीयता सहित संयुक्त राष्ट्र के साथ भारत के सम्पर्को को गहरा बनाने जैसे विषय हैं।

मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त राष्ट्र महासचिव स्ट्रैच्यू आफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करने जा सकते हैं। इसके अलावा गुजरात के मोढेरा में सौर ऊर्जा से संचालित भारत के पहले गांव और मोढ़ेरा स्थित सूर्य मंदिर जाने की भी उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *