जल्द लॉन्च होने वाली है मारुति न्यू स्विफ्ट

मारुति की स्विफ्ट का नया मॉडल एंट्री करने की तयारी में है। इस गाडी की गिनती देश के अंदर सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में है। इन दिनों दुनियाभर के बाज़ारों में स्विफ्ट की टेस्टिंग की जा रही है। उम्मीद है कि 2023 मॉडल जल्द बाजार में नज़र आएगा।

जल्द लॉन्च होने वाली है मारुति न्यू स्विफ्ट

देश में मारुति की स्विफ्ट हर महीने हैचबैक टॉप-3 या टॉप-5 कारों की लिस्ट में शामिल रहती है। अब इस लग्जरी बजट हैचबैक का नया मॉडल जल्द ही आने वाला है। भारतीय बाजार में इसे अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। माना जा रहा है कि ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान न्यू स्विफ्ट को पेश किया जा सकता है।

सोशल मीडिया पर 2023 स्विफ्ट के रेंडर और डिटेल अपने दर्शन दे चुके हैं। इस वेबसाइट पर कार के स्पाई फोटो देखे जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक़ इस हैचबैक के लिए भारत एक बड़ा बाजार है जहाँ ग्लोबल सेल्स की 50% डिमांड है।

2023 स्विफ्ट के नए मॉडल में ज्यादा बदलाव नहीं किए जाएंगे। ये काफी कुछ 3rd जनरेशन स्विफ्ट जैसी होगी। इस चौथी जनरेशन स्विफ्ट के डायमेंशन में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसकी बनावट ज्यादा स्पेस देने वाली होगी। इसमें राउंड शेप की और बड़ी ग्रिल देखने को मिल सकती है। रेंडर में कार डुअल-टोन कलर में है। इसकी बॉडी ऑरेंज और रूफ ब्लैक कलर में नज़र आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *