डॉलर बचाने के लिए बांग्लादेश सरकार ने कैंसिल किया नोरा फतेही का डांस शो

नोरा फतेही फेस्टिवल्स और इवेंट्स में परफॉर्म करती नजर आती हैं.लेकिन इस बीच बांग्लादेश से उनके लिए बुरी खबर है। बांग्लादेश सरकार ने नोरा के बांग्लादेश में होने वाले एक कार्यक्रम पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।

डॉलर बचाने के लिए बांग्लादेश सरकार ने कैंसिल किया नोरा फतेही का डांस शो

नोरा राजधानी ढाका में एक इवेंट के दौरान परफॉर्मेंस देने वाली थीं। लेकिन अब बांग्लादेश सरकार ने उन्हें यहाँ आने की अनुमति नहीं दी है। वुमेन लीडरशिप कॉर्पोरेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में फतेहीनोरा को डांस करने और अवॉर्ड देने के लिए बुलाया गया था।

बांग्लादेश सरकार ऐसा ने डॉलर बचाने के लिए किया है। बांग्लादेश के सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय ने सोमवार को एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के अनुसार भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम के लिए जानी जाने वाली नोरा फतेही को ‘वैश्विक स्थिति को देखते हुए और विदेशी मुद्रा भंडार को बनाए रखने के उद्देश्य से’ अनुमति नहीं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *