देश के विकास के लिए यूपी का विकास जरूरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

yogi cm24लखनऊ । देश के विकास के लिए यूपी का विकास जरूरी है. लखनऊ में राष्ट्रीय पंचायत दिवस के आयोजन के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान सबसे अच्छा काम करने वाली पंचायतों को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार व नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार से नवाजा गया।
इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर देश का विकास करना है तो उत्तर प्रदेश का भी विकास करना होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों का विकास तेजी से करना है। सीएम योगी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ग्राम पंचायतों के हिस्से का जो पैसा है वो उनके पास सीधे पहुंचना चाहिए। हमारी सरकार का फोकस गांव के विकास पर है।’
यह भी पढ़ें: शरीयत से छेड़छाड़ हुई तो सुप्रीम कोर्ट जाएगा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड
उन्होंने कहा कि गांव के विकास से ही देश का विकास संभव है। योगी ने कहा कि अंतिम पायदान पर खड़े शख्स तक विकास को पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने आगे कहा कि देश के विकास की नींव है ग्राम पंचायत और इसी वजह से ग्राम सभा को विकास की धुरी बनाना है। योगी ने कहा, ‘अब वक्त आ गया है कि जब ग्राम पंचायत का तेजी से विकास होना है। ग्राम पंचायत का विकास एक बड़ी चुनौती है लेकिन इसपर हमें काम करना होगा। स्मार्ट सिटी के साथ-साथ स्मार्ट गांव हमारा लक्ष्य है।’
उन्होंने यूपी के विकास के लिए किए वादों पर जोर देते हुए कहा कि पीएम मोदी के सपने को साकार करने में सब लोग जुटे हुए हैं। यूपी में 24 घंटे बिजली देने के वादे पर उन्होंने कहा, ‘ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली पहुंचाने की पूरी कोशिश हो रही है। तहसील और गांव के हर कोने में कम से कम 18 घंटे बिजली मुहैया कराई जाएगी, जो लोग इसका गलत इस्तेमाल करेंगे उनको दंड दिया जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।’

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *