पुलवामा में पीडीपी जिलाध्यक्ष को आतंकियों ने मारी गोली, दो हफ्ते में तीसरा हमला

pdp_leaderपुलवामा, पुलवामा में पीडीपी जिलाध्यक्ष को आतंकियों ने गोली मारी. पीडीपी के पुलवामा जिलाध्यक्ष पर अब्दुल गनी पर आतंकियों ने हमला कर दिया है. सोमवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के रोहमू गांव में आतंकियों ने गोलीबारी कर अब्दुल गनी पर हमला किया. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बताया जा रहा है कि उनकी हालत नाजुक है. आपको बता दें कि पिछले दो हफ्तों में दक्षिण कश्मीर में किसी पीडीपी नेता पर यह तीसरा हमला है.
आपको बता दें कि हाल ही में आतंकियों ने राजपोरा इलाके के कस्बायर इलाके में फायरिंग की थी. हमले में 45 साल के पीडीपी वर्कर बशीर अहमद डार और उनके चचेरे भाई अल्ताफ अहमद डार को गोलियां लगी थी. दोनों लोगों को गंभीर हालत में पुलवामा अस्पताल ले जाया गया. बशीर को डॉक्टरों ने फौरन मृत घोषित कर दिया था. .गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से घाटी में लगातार तनाव के हालात हैं. हाल ही में हुए श्रीनगर उप-चुनाव में वोटिंग के दौरान 8 लोग मारे गए थे. हिंसा के चलते सिर्फ 7.14 फीसदी लोग वोट डाल पाए थे. अनंतनाग लोकसभा सीट पर उप-चुनाव को टालना पड़ा था.
इस बीच सोशल मीडिया पर एक के बाद एक वायरल हो रहे हिंसा के वीडियो आग में घी का काम किया. सुरक्षा बलों के काफिले में एक युवक को गाड़ी में बांधकर घुमाने के वीडियो से लोगों में गुस्सा है. इससे पहले एक सीआरपीएफ जवान की पिटाई के वीडियो से खासा बवाल हुआ था. एक और ताजा वीडियो में सैनिकों को एक नौजवान की पिटाई करते दिखाया गया है.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *