इमरान ताहिर के पंजे में फंसे कीवी, द. अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 78 रनों से रौंदा

आॅकलैंड : हाशिम अमला (62) की अर्धशतकीय पारी के बाद इमरान ताहिर (24 रन पर पांच विकेट) की कातिलाना गेेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने आॅकलैंड के इडेन पार्क क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए एक मात्र टी20 मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड को 78 रनों से हरा दिया। imran

imran

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 185 रन का मजबूत स्कोर बनाया।

इसके जवाब में न्यूजीलैंड टीम अपने घरेलू मैदान में अनुभवी गेंदबाज इमरान ताहिर (पांच विकेट), अल फेहलुक्वायो (तीन विकेट) और क्रिस मोरिस (दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सामने 14.4 ओवर में केवल 107 रन पर ही ढेर हो गई।

मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका की तरफ से हासिम अमला ने सर्वाधिक 62 रनों की पारी खेली। उनके बाद कप्तान फॉफ डुप्लेसिस ने दूसरे सबसे बड़े स्कोरर रहे उन्होंने 36 रन बनाए।

डुमिनी और एबी डिविलियर्स ने क्रमश: 29 और 26 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और ग्रैंडहोम ने दो-दो विकेट लिया। बेन व्हिलर को एक विकेट मिला। डुमिनी रन आउट हुए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरूआत निराशाजनक रही। इस मैच में डेब्यू करने वाले ग्लेन फिलिप्स मात्र पांच रन बनाकर क्रिस मौरिस की गेंद पर विकेटकीपर क्विन्टन डिकॉक को कैच दे बैठे।

उनके बाद बल्लेबाजी के आए कोलिन मुनरो को क्रिस मौरिस ने क्लीन बोल्ड कर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दे दिया। कप्तान केन विलियम्सन को 13 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर फेहलुक्वावो ने पैवेलियन भेजकर न्यूजीलैंड के तीसरे विकेट का पतन किया।

न्यूजीलैंड की तरफ से टॉम ब्रूस ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। इमरान ताहिर ने ब्रूस को क्लीन बोल्ड कर उनकी पारी का अंत किया। निचले क्रम में टिम साउदी ने 20 रन की पारी खेली। ताहिर को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन आॅफ द मैच चुना गया।

www.naqeebnews.com

# imran

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *