रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगाईं सेंचुरी

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने महज तीन दिनों में ही सौ करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है। फिल्म को सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ तारीफ मिल रही है।इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा ऋतिक रोशन और जैकी श्रॉफ ने कैमियो किया है, जिसकी वजह से फिल्म और भी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। ऐसे में अब फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी सेंचुरी लगा ली है।

रिलीज़ के तीसरे दिन यानी शनिवार को ‘जेलर 2’ ने शानदार कमाई की है। फिल्म ने भारत तीन दिनों में ही इंडिया में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यही नहीं इस फिल्म ने दुनियाभर में भी 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट से पता चलता है कि ‘जेलर 2’ ने ओपनिंग डे पर 59.70 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन 37.10 करोड़ रहा। रिपोर्ट के मुताबिक़ फिल्म ने तीसरे दिन यानी कि पहले शनिवार को 47.80 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 144.60 करोड़ पहुंच गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इसी के साथ ही ‘जेलर 2’ ने 2026 का बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है। कोईमोई के अनुसार, ये 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म बन चुकी है।

फिल्म ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में भी बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने महज दो दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसने ओवरसीज में 43 करोड़ तो दुनियाभर में 213.65 करोड़ का कारोबार कर लिया है। वहीं, तीसरे दिन के कलेक्शन के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ के पार 312 करोड़ हो चुका है।

फिल्म के हवाले से मिली यह रिपोर्ट्स बताती हैं कि अगर ‘जेलर 2’ साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में विद्या बालन विलेन के किरदार में हैं। ऋतिक जैकी श्रॉफ ने कैमियो भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *