20 का नाश्ता 40 में, 50 का खाना 90 में, ये है रेलवे का पैंट्री घोटाला

नई दिल्ली : भारतीय रेल दुनिया के बड़े रेलवे नेटवर्क में शुमार है. प्रतिदिन इस नेटवर्क पर 12,000 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है. Railways

Railways

किसी भी तरीके से घोटाले को अंजाम देना कोई नई बात नहीं है.

फेसबुक पोस्ट के जिए एक शक्स ने एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की विशाखापटनम से हावडा तक की यसवंतपुर-हावडा एक्सप्रेस से यात्रा का वृतांत दिया है.

फेसबुक पोस्ट के मुताबिक, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी शिवेंद्र के सिन्हा को सफर के दौरान पैंट्री वेटर ने वेजीटेरियन खाना 90 रुपये लेकर सर्व किया.

इस कीमत पर शक होने के बाद जांच करने पर शिवेंद्र ने पाया कि उन्हें आईआरसीटीसी के तय प्राइस लिस्ट से अधिक पर खाना दिया गया.

आईआरसीटीसी के रेट कार्ड के मुताबिक ट्रेन में वेजीटेरियन खाना 30 रुपये (टैक्स अलग से) और मांसाहारी खाना 35 रुपये (टैक्स अलग से) में बेचा जाना चाहिए.

लिहाजा, यह तुरंत एक घोटाला बन जाता है जैसे ही पैंट्री कर्मचारी ने तय कीमत से अधिक पर ट्रेन में खाना सर्व किया. वह वेजिटेरियन खाना जिसे 50 रुपये पर बेचा जाना चाहिए था 90 रुपये में बेचा गया. वहीं मांसाहारी खाना जिसे 55 रुपये पर बेचा जाना चाहिए उसे 100 रुपये में बेचा जाता है.

www.naqeebnews.com

# Railways

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *