ब्लॉकबस्टर हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ अब ओटीटी पर होगी रिलीज

मात्र आठ करोड़ के बजट में बनने वाली करी बार्कर निर्देशित हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ की ओटीटी रिलीज का इंतजार अब खत्म हो चुका है। यह साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म इस साल की सबसे कमाऊ फिल्मों में से एक है।

साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ऑब्सेशन’ की बात हो रही है, जो अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। सिनेमाघरों में दर्शकों को डराने के बाद अब ये फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिये तैयार है। ‘ऑब्सेशन’ मई 2026 में रिलीज हुई थी।

दर्शक अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हॉरर-थ्रिलर की दहशत महसूस कर सकते हैं। ‘ऑब्सेशन’ की ओटीटी रिलीज की तारीख घोषित कर दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार 30 अक्टूबर 2026 को शाम 7:00 बजे JioHotstar के ‘पीकॉक हब’ पर स्ट्रीम होगी।

जियो हॉटस्टार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा, ‘इंतजार खत्म हुआ। इस हैलोवीन, एक इच्छा सब कुछ बदल देगी। ‘ऑब्सेशन’ का ओरिजिनल, अनकट वर्ज़न 30 अक्टूबर को शाम 7:00 बजे से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगा। यह अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी।’

यह फिल्म एक बड़ी कमर्शियल हिट साबित हुई। इस फिल्म ने दुनिया भर में हलचल मचा दी थी। भारत और पूरी दुनिया में छाप छोड़ने वाली यह फिल्म 8 करोड़ में बनी और दुनिया भर में 4,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।

भारतीय दर्शकों में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। भारत में इस फिल्म ने 99.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बॉक्स ऑफिस पर ‘ऑब्सेशन’ के प्रदर्शन की बात करें तो दुनिया भर में इस फिल्म ने करीब 522 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। भारतीय रुपयों में रक़म लगभग 4,795 करोड़ रुपये के बराबर है। फ़िलहाल अब दर्शकों के बीच इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर उत्सुकता देखने को मिल रही है।

बताते चलें कि ‘ऑब्सेशन’ को अमेजन प्राइम वीडियो पर किराए पर उपलब्ध कराया गया था। इस फिल्म की कहानी ‘बेयर’ नाम के एक लड़के के गिर्द घूमती है। बेयर अपनी दोस्त ‘निक्की’ को बहुत पसंद करता है, लेकिन बेयर, निक्की से अपने प्यार का इजहार करने से डरता है। उसे लगता है कि अगर वो अपने दिल की बात कहेगा तो उसकी दोस्ती भी खत्म हो जाएगी।

फिर एक दिन एक दुकान पर उसे इच्छा पूरी करने वाली एक रहस्यमयी छड़ी मिलती है, जिसे वह खरीद लेता है। अपनी कार में बैठकर वह उस छड़ी को तोड़ देता है और विश मांगता है कि निक्की उससे प्यार करने लगे और पूरी तरह से उसकी दीवानी हो जाए। हालांकि, उसकी इस इच्छा के बहुत भयानक नतीजे निकलते हैं। फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है मगर यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *