अगर आप अपने आस पास मौजूद लोगों से ज़्यादा ठंड महसूस कर रहें हैं तो ज़रूरी है कि इस सवाल का जवाब पाने के लिए अपनी सेहत का जायज़ा लें।
इस तरह के हालात का सामना हममें से कई लोग करते हैं। इसे बदलते मौसम, जिस्म की कमजोरी या बढ़ती उम्र का असर मानकर नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। इस तरह बार-बार ठंड लगने के पीछे जिस्म की किसी जरूरी पोषक तत्व की कमी भी ज़िम्मेदार हो सकती है।
हेल्थ एक्सपर्टके मुताबिक़, अकसर जिस्म में कुछ विटामिन्स की कमी की वजह से इस तरह की परेशानी सामने आ सकती है। जिस्म में मौजूद कुछ विटामिन्स और मिनरल्स की कमी के कारन ऑक्सीजन का प्रत्येक अंग तक ठीक से न पहुँच पाना इसका एक कारण है। इस ऑक्सीजन की कमी सामान्य तापमान में भी ठंड का एहसास कराता है।
विटामिन B12 की कमी है इसके लिए ज़िम्मेदार
हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि जिस्म में विटामिन बी12 की कमी सामान्य से अधिक ठंड लगने की एक वजह हो सकती है। एक्सपर्ट के मुताबिक़ विटामिन B12 की कमी होने पर शरीर में मेगालोब्लास्टिक एनीमिया विकसित हो सकता है. इस स्थिति में रेड ब्लड सेल्स सामान्य से कम और आकार में बड़ी हो जाती हैं। यही वजह है कि शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित होती है, जिससे व्यक्ति को सामान्य से ठंड ज्यादा महसूस हो सकती है।
विटामिन बी12 की कमी न सिर्फ अधिक ठंड लगने के लिए ज़िम्मेदार है बल्कि कई अन्य परेशानी के लिए भी यह ज़िम्मेदार हो सकता है। इन अन्य समस्याओं में सांस फूलना, भूख कम लगना, दिल की धड़कन तेज होना, याददाश्त कमजोर होने के अलावा मुंह में छाले जैसी समस्याएं शामिल हैं।
अब बात करें इस समस्या के निदान की तो सबसे पहले अपने डायटीशियन की मदद से ऐसा डायट चार्ट बनवाएं जो शरीर में इस कमी को पूरा कर सके। हालाँकि इसकी कमी को दूर करने में दही, मक्खन, फैटी फिश, अलसी जैसी चीजों का सेवन बेहद सहायक होता है। इस समस्या को झेल रहे लोगों को फोलेट की उचित मात्रा के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, फल और फोर्टिफाइड अनाज खाने का परामर्श दिया जाता है।
विटामिन बी9 पर भी रखें नज़र
फोलेट यानी विटामिन B9 की कमी भी जिस्म में ठंड अधिक लगने के एहसास को बढ़ाते हैं। क्यूंकि फोलेट रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यही कारण है कि विटामिन B9 की कमी होने पर भी एनीमिया की समस्या हो सकती है।