जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ के गुरु पर लगे गंभीर आरोप

मुंबई : फिल्म ‘बागी’ में टाइगर श्रॉफ के आन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन गुरु बने शीफूजी उर्फ शौर्य भारद्वाज आजकल विवादों में फंस गए हैं. Tiger shroff

Tiger shroff

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के मुताबिक अभिषेक शुक्ला नामक के एक व्यक्ति ने आरोप लगाए हैं कि शौर्य कमांडो ट्रेनर नहीं हैं.

दरअसल शौर्य के मुताबिक वो इंडियन आर्मी के सलाहकार हैं और उन्होंने विश्व के बेस्ट कमांडो ट्रेनर का खिताब भी जीता है. शौर्य मध्य प्रदेश के हैं.

उन्होंने हॉलीवुड की ‘स्पेशल फोर्स 1’, ‘स्पेशल फोर्स 2’, ‘द रॉयल मरीन डेथ ऑफ इमोर्टल्स’, ‘दी लीजेंड ऑफ ईराक वॉर’, ‘स्नाइपर विंग्स’ सीरीज की फिल्मों में एक्शन सीक्वेंस की ट्रेनिंग भी दी है.

अभिषेक शुक्ला के मुताबिक, शौर्य ने फिल्मों में तो काम किया है और वो फिल्मों में एक्शन भी सिखाते हैं लेकिन वो कमांडो ट्रेनर नहीं हैं. उन्होंने यह भी कहा कि शौर्य वर्ल्ड बेस्ट कमांडो ट्रेनर नहीं हैं.

हालांकि शौर्य ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है और अभिषेक के ऊपर मानहानि का केस करने की बात भी कही है.

www.naqeebnews.com

# Tiger shroff

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *