फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की इस पेशकश को फैंस ब्लॉकबस्टर कॉमेडी कह रहे हैं।
‘है जवानी तो इश्क होना है’ के ट्रेलर से अंदाज़ा हो रहा है कि फिल्म में प्यार के साथ खूब सारी कॉमेडी, ट्विस्ट और कन्फ्यूजन का ज़ोरदार संगम है। फिल्म में मृणाल ठाकुर, वरुण धवन की पत्नी बनी हैं और दोनों के बीच भरपूर प्यार है। पर ये प्यार और शादी ऐसी है, जो आज तक किसी ने देखी या सुनी नहीं।
ऐसा माना जा रहा है कि डेविड धवन एक बार फिर ब्लॉकबस्टर लेकर आए हैं। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के ट्रेलर में दिखाया गया है कि वरुण धवन, मृणाल ठाकुर से बेहद प्यार करते हैं, और वह पिता बनना चाहते हैं। एक ओर उन्हें बच्चा चाहिए, लेकिन मृणाल तैयार नहीं हैं। दूसरी ओर, वरुण की मुलाकात पूजा हेगड़े से होती है। उनके साथ उनका अफेयर शुरू हो जाता है। फिर एक साथ वरुण को मृणाल और पूजा से खुशखबरी मिलती है कि दोनों माँ बनने वाली हैं।
फिल्म का ट्रेलर पहले 22 मई को रिलीज होने वाला था, लेकिन कुछ तकनीकी खामियों के कारण इसे कैंसिल कर दिया गया था। ट्रेलर में सलमान खान के हिट गाने ‘चुनरी’ का रीमिक्स है। इसे भी खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें जिमी शेरगिल, राकेश बेदी और मनीष पॉल भी हैं, जो अपनी कॉमेडी और डायलॉग से फिल्म के मज़े को डबल डोज़ में बदलते नज़र आ रहे हैं
फ़िलहाल फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ थिएटर्स में 5 जून को रिलीज होगी। इसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अली असगर, चंकी पांडे, कुब्रा सैत, मौनी रॉय और राजेश कुमार भी हैं।