बिना किसी रोक-टोक के फुटबॉल मैच देखने के लिए पत्नी को बेसमेंट में बांधकर डाल दिया

अमरीका के वर्जीनिया राज्य में एक 64 साल के आदमी पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को घर के बेसमेंट में कुर्सी से बांध दिया ताकि वे बिना किसी रोक-टोक के फुटबॉल मैच देख सकें।

पुलिस को रात करीब 11:30 बजे घरेलू हिंसा की शिकायत मिली। पीड़ित पत्नी के अनुसार, उनके पति ने उन्हें लगभग 30 से 45 मिनट तक बेसमेंट में बांधकर रखा था।

हालाँकि आरोपी के खिलाफ लगे आरोप साबित नहीं हुए हैं इसलिए इसे जुर्म नहीं माना जा सकता। केस में आखिरी फैसला अभी तक नहीं आया है। इस केस की अगली सुनवाई अब 10 नवंबर, 2026 को होनी है।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 11 अक्टूबर की रात वर्जीनिया के रिचमंड में हुई। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि घरेलू झगड़े की रिपोर्ट मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को दिए गए एक रिकॉर्डेड बयान में महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे कुर्सी से बांधकर बेसमेंट में छोड़ दिया था और वह लगभग 30 से 45 मिनट तक कुर्सी से बंधी रही।

पुलिस ने महिला के दोनों हाथों पर निशान भी देखे जिसके बारे में महिला ने बताया कि टेप से बांधने की वजह से ये निशान पड़े थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी की पहचान टेरी वार्ड के रूप में हुई है, जिसे किडनैपिंग और घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, टेरी वार्ड ने कबूल किया है कि उसने अपनी पत्नी को कुर्सी से बांधकर बेसमेंट में रखा था।

जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्हें महिला के दोनों हाथों पर चोट के निशान और टेप के अवशेष मिले। आरोपी टेरी वार्ड ने भी पुलिस के सामने यह बात स्वीकार की कि उसने अपनी पत्नी को कुर्सी से बांधा था

रिपोर्ट में कहा गया है कि अपनी पत्नी को कुर्सी से बांधकर बेसमेंट में रखने के बाद, आरोपी कथित तौर पर घर के टॉप फ्लोर पर फुटबॉल मैच देख रहा था, हालांकि, पुलिस ने यह कन्फर्म नहीं किया कि वह कौन सा मैच देख रहा था या घटना से पहले कपल के बीच क्या झगड़ा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *