गूगल ने बदला नियम और नए अकाउंट पर मिलेगी 5 जेबी फ्री स्टोरेज

गूगल की ओर से नए यूजर्स के लिए फ्री स्टोरेज पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया गया है। अब नया गूगल अकाउंट बनाने पर यूज़र को केवल 5GB फ्री स्टोरेज मिलेगा, जबकि पहले यह 15GB था। इस बदलाव का पुराने यूजर्स पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यूजर्स मोबाइल नंबर लिंक और ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से दोबारा 15GB स्टोरेज पा सकते हैं। इस बारे में कंपनी का कहना है कि यह फैसला बढ़ती स्टोरेज लागत और फर्जी अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाने के लिए लिया गया है। साथ ही कम्पनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि पुराने यूजर्स पर फिलहाल इस बदलाव का प्रभाव नहीं पड़ेगा।

गूगल के इस बड़े बदलाव वाले फैसले के पीछे मुख्य रूप से दो बड़े कारण माने जा रहे हैं। इनमें पहला कारण तकनीकी और आर्थिक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, कंपनी का कहना है कि मेमोरी और स्टोरेज हार्डवेयर की किमदोन में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है। ऐसे में निशुल्क स्टोरेज देना काफी खर्चीला होता जा रहा है। कम्पनी ने दूसरा बड़ा कारण फर्जी अकाउंट्स पर लगाम लगाना बताया है।

ऐसा देखा गया है कि कई यूजर्स सिर्फ ज्यादा फ्री स्टोरेज पाने के लिए एक से ज्यादा फेक अकाउंट बना लेते हैं। अब मोबाइल नंबर लिंक करने की शर्त अनिवार्य होने से गूगल यह सुनिश्चित कर सकेगा कि 15GB फ्री स्टोरेज का लाभ एक ही वास्तविक यूजर को मिल रहा है।

कम्पनी के फैसले के तहत होने वाले बदलाव में अब नए अकाउंट खोलने पर यूजर्स को डिफॉल्ट रूप से सिर्फ 5GB फ्री स्टोरेज ही मिलेगी। यूज़र को इस से परेशान होने की जरूरत नहीं है। गूगल की एक नई शर्त को मानकर यूज़र 15GB स्टोरेज प्राप्त कर सकते हैं।हालांकि, गूगल ने मार्च के महीने में ही इस बदलाव को बैकएंड पर लागू कर दिया था, लेकिन अब यह धीरे-धीरे सभी नए यूजर्स को नज़र आने लगी है।

वर्तमान में यदि कोई यूज़र नया गूगल अकाउंट बनाता है तो उसे स्क्रीन पर 15GB के बजाय सिर्फ 5GB फ्री स्टोरेज का ही मैसेज नज़र आएगा। इस लिमिट को पुनः 15GB तक बढ़ाने के लिए गूगल द्वारा मोबाइल नंबर को अब अकाउंट से लिंक करने की शर्त रख दी गई है।

बताते चलें कि स्टोरेज की यह नई व्यवस्था फिलहाल सिर्फ नए अकाउंट्स के लिए ही लागू की गई है। पुराने यूजर्स के लिए अभी भी 15GB स्टोरेज का पुराना नियम ही बरकरार है और उन्हें अपना नंबर लिंक करने की तुरंत कोई मजबूरी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *