‘वेलकम टू द जंगल’ का टीज़र एक हंसने-हंसाने वाली फिल्म की उम्मीद दिला रहा है

कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का मोस्ट अवेटेड ऑफिशियल टीजर आख़िरकार जांदा दर्शन के लिए आ ही गया है। रिलीज़ हो चके इस टीज़र में शुरू से अंत तक कॉमेडी का ज़बरदस्त तड़का है।

‘वेलकम टू द जंगल’ के टीजर की शुरुआत में ही अक्षय कुमार का डायलॉग दर्शकों को खुलकर हंसने पर मजबूर कर देता है। टीज़र में अक्षय कहते हैं, ‘सूचना, इस फिल्म के निर्माण में किसी भी जानवर का इस्तेमाल नगहीं किया गया है सिवाय कुछ घोड़ों के और हम गधों के।’

टीज़र देखकर अंदाजा होता है कि इस फिल्म के बहाने एक बार मेकर्स ने बड़े पर्दे पर हंसने हंसाने की महफ़िल जमाई है। फ़िल्मी दुनिया का यह अंदाज़ दर्शक लंबे समय से गुम पा रहे थे। ऐसे में वही जाने-पहचाने कलाकारों के साथ जंगल की लोकेशन वाली कॉमेडी के साथ एक मस्त फैमिली एंटरटेनमेन्ट की उम्मीद आज के दर्शक कर सकते हैं।

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का यह टीज़र करीब एक मिनट 30 सेकंड का है। वहीँ फिल्म का एक और डायलॉग दर्शकों को बेतहाशा हंसने पर मजबूर कर रहा है। इस सीन में सुनील शेट्टी के अंदाज़ और कॉमिक टाइमिंग को काफी पसंद किया जा रहा है।

दृश्य कुछ इस तरह है कि जब सुनील शेट्टी एक जगह पर अक्षय कुमार पर गन चलाते हुए सवाल करते हैं, ‘तू मरता क्यों नहीं?’
इसपर अक्षय जवाब में कहते हैं, ‘मैं मरने में जान डाल रहा हूं।’
झुंझलाए हुए सुनील शेट्टी कहते हैं, ‘अरे मरने में कोई जान डालता है क्या?’

‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म में कन्फ्यूजन, कॉमेडी और भरपूर मस्ती देखने को मिलेगी।फिल्म एक ऐसे मनोरंजन उत्सव की तरह है, जहां हर किरदार कभी शिकारी है, कभी दर्शक तो कभी खुद शिकार।

फिल्म के कलाकारों की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के अलावा दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव ने भूमिका निभाई है। इसके अलावा कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, ज़ाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर जी, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्या सिंह और भाग्य भानुशाली भी इस फिल्म में नज़र आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *