इंतज़ार की घड़ियाँ ख़त्म हुईं और रामायण: पार्ट 1′ की रिलीज में अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी तेजी से हो रही है। फिल्म केवल भारत में एडवांस बुकिंग से 50 करोड़ रुपये की कमाई के आंकड़े के करीब पहुंच गई।
ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ की एडवांस बुकिंग में भी उछाल देखने को मिल रहा है।
रिपोर्ट्स बताती हैं कि फिल्म भारत में एडवांस बुकिंग से जल्दी ही 50 करोड़ रुपये की कमाई के आंकड़े के करीब पहुंच जाएगी। अंतिम मिलने वाली रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने अब तक सभी दिनों की बुकिंग मिलाकर 45.96 करोड़ रुपये के टिकट बेच लिए हैं। बताते चलें कि इसमें ब्लॉक की गई सीटों की कमाई भी शामिल है। यदि ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 36.85 करोड़ रुपये है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, आज सुबह यानी 2 नवंबर सुबह 6 बजे तक फिल्म के 11.01 लाख टिकट बिक चुके थे। देशभर के 527 शहरों के 1,708 सिनेमाघरों में फिल्म के 35,697 शो चल रहे हैं। एडवांस बुकिंग में ऑक्यूपेंसी 14 प्रतिशत दर्ज की गई है। इसमें ब्लॉक सीटें भी शामिल हैं। अब तक 75 शो हाउसफुल हो चुके हैं, जिनमें से 13 शो पूरी तरह सोल्ड आउट हैं।
रामायण पार्ट 1 की एडवांस बुकिंग में ओपनिंग डे यानी 5 नवंबर को सबसे ज्यादा बुकिंग हो रही है। गुरुवार को रिलीज के दिन के लिए फिल्म ने अब तक 25.39 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की है। इसमें ब्लॉक सीटों की कमाई शामिल है। वहीं, ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 21.30 करोड़ रुपये है। यह बताता है कि फिल्म की अब तक की कुल एडवांस बुकिंग में आधे से ज्यादा हिस्सेदारी पहले दिन की है।
वहीँ भाषा के हिसाब से देखें तो फिल्म का हिंदी वर्जन सबसे आगे है। हिंदी में अब तक 38.70 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। यह कुल कमाई का करीब 84 प्रतिशत है। इसके बाद कन्नड़ वर्जन से 4.41 करोड़ रुपये और तेलुगु वर्जन से 2.35 करोड़ रुपये की बुकिंग हुई है। तमिल वर्जन की एडवांस बुकिंग 41.66 लाख रुपये और मलयालम वर्जन की बुकिंग 8.01 लाख रुपये तक पहुंच गई है।
फिल्म की एडवांस बुकिंग में हिंदी 3D शो से अब तक 21.57 करोड़ रुपये की बुकिंग हुई है, जबकि हिंदी 2D शो से 8.75 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं, हिंदी आईमैक्स 3D की एडवांस बुकिंग 6.34 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
अन्य कलाकारों की बात करें तो ‘रामायण: पार्ट 1 में अरुण गोविल, लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय और शोभना भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। इस फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।