मराठवाड़ा में कोरोना के 858 नये मामले,छह लोगों की मौत

औरंगाबाद 28 फरवरी :महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में कोरोना महामारी के तेजी से बढ़ते प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 858 नये मामले सामने आये और छह मरीजों की मौत हो गयी।स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सभी जिला मुख्यालयों से यूनीवार्ता द्वारा एकत्र किये गये विवरण के मुताबिक क्षेत्र के आठ जिलों में से औरंगाबाद सबसे अधिक प्रभावित रहा जहां संक्रमण के 297 नये मामले सामने आये और दो लोगों की मौत हो गयी।

इसके बाद जालना में 178 मामले और दो लोगों की मौत , लातूर में 82 और नांदेड़ में 80 नये मामले आये तथा एक-एक मरीज की मौत हुई। बीड में 77, परभणी में 70, हिंगोली में 46 और उस्मानाबाद में 28 नये मामले सामने आये हैं।

इस बीच हिंगोली के जिलाधिकारी ने एक से सात मार्च तक पूरे जिले में कर्फ्यू लगा दिया है तथा औरंगाबाद में रात का कर्फ्यू और लातूर में दो दिन का जनता कर्फ्यू पहले से ही लागू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *