दिल्ली के एक घर में मिलीं 11 लाश, मुंह और आंखों पर बंधी थी पट्टी

दिल्ली के बुराड़ी स्थित एक घर से ग्यारह लोगों के शव मिले हैं. मृतकों में 7 महिलाएं और 4 पुरुष हैं. यह घटना बुराड़ी के संत नगर गली नंबर दो की है.

पुलिस जब घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची तो उन्हें संदिग्ध हालत में 10 लाशें छत से लटकी मिलीं. इन सभी के मुंह और आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी. वहीं एक बुर्जुग महिला का शव जमीन पर पड़ा था. बताया जा रहा है कि वह महिला इन बच्चों की मां हैं.

पुलिस इस मामले में सामूहिक हत्या और फिर आत्महत्या की आशंका जता रही है. बताया जा रहा है कि मृतक परिवार का किराने और प्लायवुड की दुकान है. पुलिस का कहना है कि परिवार ने संभवत: गरीबी से परेशान होकर यह कदम उठाया होगा.
पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस को घर से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. ऐसे में पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या या हत्या के कारणों की पड़ताल में जुटी है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अगर यह आत्महत्या है तो आखिर इतनी बड़ी संख्या में आत्महत्या का क्या कारण हो सकता है? ये भी जांच की जाएगी कि यह किसी आपसी रंजिश की वजह से सामूहिक हत्याकांड का मामला तो नहीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *