चीनी शहर चोंगकिंग में एक ऐसा अनोखा चिड़ियाघर है जहां इंसानों को पिंजरों में और जानवरों को आजाद रखा जाता है।
इस चिड़ियाघर में इंसानों को एक पिंजरे में बंद कर दिया जाता है और खतरनाक जानवरों के करीब छोड़ दिया जाता है जबकि जानवर स्वतंत्र रूप से घूमते हुए अपने जीवन के मज़े लेते हैं।
एक ट्विटर यूजर ने इस चिड़ियाघर का वीडियो शेयर किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।
This is a human zoo where the animals can see the dangerous humans in the cages🤩
— Tansu Yegen (@TansuYegen) August 22, 2022
इस ज़ू में नज़ारे को और भी एडवेंचर से भरपूर बनाने के लिए मांस को पिंजरे की सलाखों से बांध दिया जाता है। ऐसा करने पर बाघ इंसानों वाले पिंजरे के बेहद करीब होते हैं या कह सकते हैं कि इस पिंजरे से चिपके रहते हैं और लोग करीब से देख पाते हैं।