महिलाओं के चेहरे पुरुषों के चेहरे से ज़्यादा आकर्षक होते हैं: ग्लोबल स्टडी

एक नई ग्लोबल स्टडी से पता चला है कि अलग-अलग देशों, कल्चर और उम्र के ग्रुप में महिलाओं के चेहरे पुरुषों के चेहरे से ज़्यादा आकर्षक माने जाते हैं। इस दौरान एक दिलचस्प नतीजा यह भी सामने आया कि महिलाओं ने भी पुरुषों के चेहरे के मुकाबले महिलाओं के चेहरे को ज़्यादा आकर्षक माना।

उम्र बढ़ने के साथ इस फर्क के घटने की बात भी सामने आई है। रिसर्च बताती है कि 80 साल के आसपास यह अंतर लगभग खत्म हो जाता है। यह दावा जर्मनी के मैक्स प्लांक इंस्टीट्यूट फॉर एम्पिरिकल एस्थेटिक्स के रिसर्चर डॉ. यूजेन वासिलिविज्की की टीम की स्टडी में किया गया है।

‘प्रोसीडिंग्स ऑफ द रॉयल सोसाइटी बी’ में प्रकाशित यह शोध बताता है कि आकर्षण के पीछे चेहरे की बनावट भी एक वजह हो सकती है। वैज्ञानिकों के अनुसार, पुरुषों के चेहरे औसतन ज्यादा चौकोर/आयताकार होते हैं, जबकि महिलाओं के चेहरे ज्यादा गोल/अंडाताक होते हैं।

स्टडी के नतीजों बताते हैं कि एक आम महिला का चेहरा पुरुषों के चेहरे से लगभग 60% ज़्यादा आकर्षक माना जाता है। स्टडी में यह भी पाया गया कि पुरुषों और महिलाओं के बीच आकर्षण का यह अंतर उम्र के साथ कम होता जाता है क्योंकि समय के साथ चेहरे के फीचर्स ढीले पड़ने लगते हैं।

अध्ययन से जुड़ी डॉक्टर वासिलिविज्की के मुताबिक, यह असर बहुत मजबूत है और अलग-अलग संस्कृतियों में भी दिखता है। खास बात यह है कि महिलाएं दूसरी महिलाओं को आकर्षण के मामले में ज्यादा रेटिंग देती हैं, जबकि पुरुषों को कम।

यह अध्ययन 76 देशों में हुई 52 स्टडी के डेटा पर आधारित है, जिसमें 17,000 चेहरों और 30,000 लोगों की रेटिंग की जांच की गई। रिसर्चर्स ने अलग-अलग नस्लों और कल्चर के लोगों की राय का एनालिसिस किया।

स्टडी में पाया गया कि नरमी, सही आकार और काफ़ी गोल फीचर्स महिलाओं के आकर्षक होने में अहम भूमिका निभाते हैं। जब तस्वीरों में महिलाओं वाले फीचर्स कम किए गए, तो आकर्षक होने की रेटिंग भी कम हो गई।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, नतीजों से पता चलता है कि इंसान के आकर्षण का कॉन्सेप्ट सिर्फ़ इवोल्यूशनरी फैक्टर्स तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सोशल, कल्चरल और फिजिकल फैक्टर्स भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं।

अध्ययन में पुरुष और महिला दोनों ने गोल चेहरों को ज्यादा आकर्षक माना गया है। शोध यह पूरी तरह नहीं बताता कि ऐसा क्यों, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि गोल चेहरे बच्चों जैसे फीचर्स से मिलते-जुलते लगते हैं, इसलिए पसंद बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *