जम्मू पूरी तरह बर्फ से ढका, लेह में पारा शून्य से 16.8 डिग्री नीचे

जम्मू-कश्मीर। जम्मू एवं कश्मीर में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। घाटी में शुक्रवार को भी तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है, जबकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। winters

winters

मौसम विभाग के मुताबिक कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के अतिरिक्त मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा।

22 जनवरी की शाम से 26 जनवरी के बीच एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के राज्य में सक्रिय होने का अनुमान है, जिसके प्रभाव से हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शुक्रवार को शून्य से 13.8 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 11.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी के अनुसार, लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 16.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया, जो राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा।

कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 15 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया, श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री, कटरा में 6.5 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 1.5 डिग्री नीचे, भदरवाह में शून्य से 4.6 डिग्री नीचे और बटोट में 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

www.naqeebnews.com

# winters

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *