‘बिग बॉस 19’ ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। पहले ही हफ्ते के वह चेहरे भी सामने आने लगे हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर चर्चा सबसे ज्यादा जगह पाई है।

अपनी शुरुआत के पहले सप्ताह में ‘बिग बॉस 19’ के कई कंटेस्टेंट्स ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त पकड़ बना ली है। ट्विटर पर इनके नाम के हैशटैग लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। आंकड़ों के आधार पर पहले सप्ताह में सबसे ज्यादा चर्चा बटोरने वाले पांच सितारों की एक लिस्ट भी सामने आई है।
ये पांच कंटेस्टेंट्सअपनी पर्सनालिटी और घर के अंदर की रणनीतियों की बदौलत दर्शकों के ख़ास बन चुके हैं। बिग बॉस का अपडेट देने वाला पेज ‘लाइवफीड अपडेट्स’ के मुताबिक, लिस्ट में सबसे पहले गौरव खन्ना का नाम है। गौरव खन्ना इस वक्त घर के मास्टरमाइंड हैं और उनकी पर्सनालिटी दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। अपने बैलेंस्ड नेचर की बदौलत वह फैंस को इतना पसंद है कि एक्स पर उनके लिए अब तक 1.28 लाख से ज्यादा हैशटैग इस्तेमाल हो चुके हैं।
बशीर अली ‘बिग बॉस 19’ में काफी जोश और एग्रेशन के साथ खेल रहे हैं। रियलिटी शोज से अपनी पहचान बना चुके बशीर फिलहाल घर के टास्क्स में मशग़ूल देखे जाते हैं। उनकी फिजिकल स्ट्रेंथ भी उन्हें कुछ मार्क्स देती है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें ट्रेंड करवा रहे हैं और अब तक 68 हजार से ज्यादा हैशटैग उनके लिए इस्तेमाल हो चुके हैं।
सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक के लिए अब तक 56 हजार से ज्यादा बार हैशटैग इस्तेमाल हुआ है। वह इस सीजन के सबसे अनोखे कंटेस्टेंट्स में गिने जा रहे हैं। अमाल घर में अपने बयानों के चलते खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
इस क्रम में अगला नाम अशनूर कौर का है जो टीवी की फेमस अदाकारा होने के अलावा इस शो की सबसे चर्चित महिला कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। वैसे तो अशनूर घर के मुद्दों में ज्यादा एक्टिव नजर नहीं आतीं मगर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक्स पर उनके नाम से 44 हजार से ज्यादा हैशटैग्स यूज़ हो चुके हैं, जिससे साफ है कि उनके फैंस उन्हें पसंद कर रहे हैं।
अपने मज़ाकिया अंदाज़ के चलते मृदुल तिवारी ने घर में अलग पहचान बना ली है। उनकी बातें और हल्के-फुल्के अंदाज से घर का माहौल हल्का बना रहता है। अपने इसी चुलबुले अंदाज़ की बदौलत सोशल मीडिया परअब तक करीब 37 हजार से ज्यादा हैशटैग्स उनके नाम से जुड़ चुके हैं।









