सैमसंग अपने एक नए इवेंट का आयोजन अगले सप्ताह करेगा। यह एक वर्चुअल गैलेक्सी इवेंट है। इसमें सैमसंग कुछ प्रोडक्ट्स को लॉन्च होंगे।

4 सितंबर 2025 को सुबह 5:30 बजे सैमसंग के इस नए गैलेक्सी इवेंट का ऐलान किया जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह दोपहर 3 बजे आयोजित किया जाएगा।
सैमसंग के न्यूज़रूम पोस्ट के मुताबिक 4 सितंबर को सैमसंग गैलेक्सी के इस वर्चुअल इवेंट के अलावा 5 सितंबर को IFA Berlin में सैमसंग का एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और exhibition booth भी होनी है। यूज़र्स इस बीच भी गैलेक्सी इकोसिस्टम की झलक देख सकते हैं।
अनुमान लगाया जा रहा है कि सैमसंग इस बीच अपनी आखिरी फ्लैगशिप फोन सिरीज का एक नया फोन लॉन्च कर सकता है। इसका नाम सैमसंग गैलेक्सी Galaxy S25 FE हो सकता है।
जानकारी में यह भी कहा गया है कि इस फोन में यूज़र्स को 6.7 इंच की Full HD+ AMOLED 2X डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। फोन में प्रोसेसर के लिए Exynos 2400 और ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Android 16 पर बेस्ड One UI 8 का इस्तेमाल किए जाने की भी उम्मीद है।
अनुमान है कि इस फोन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल हो सकता है। अच्छी चार्जिंग सुविधा के लिए इसमें 45W की फास्ट चार्जिंग के साथ 4900mAh बैटरी तथा 25W की वायरलेस फास्ट चार्जिंग की भी उम्मीद की जा रही है। हालाँकि इन फीचर्स को लेकर अभी क़वास ही लगाए गए हैं साथ ही इसकी क़ीमत से भी अभी पर्दा उठना बाक़ी है और इसका यूज़र्स इन्तिज़ार कर रहे हैं।
यह भी उम्मीद की जा रही है कि इस अवसर पर सैमसंग अपनी एक नई टैबलेट की सिरीज भी लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज में सैमसंग दो नए AI-powered tablets लॉन्च कर सकता है। इनके नाम Galaxy Tab S11 और Tab S11 Ultra बताते जा रहे हैं।
खबर में यह भी संकेत मिले हैं कि इन दोनों टैबलेट्स में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट का प्रयोग संभव है। यह एआई परफॉर्मेंस को नेक्स्ट लेवल पर लेकर जाएगा। हालांकि, इस बार किसी प्लस वर्ज़न वाले टैबलेट के लॉन्च होने की उम्मीद नहीं है।
सैमसंग की तरफ से यूज़र्स के लिए जो ऑफर है, उसके मुताबिक़ सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट या Shop Samsung app से नया Galaxy Tab reserve करते हो, तो आपको 50 डॉलर (लगभग 4,400/-) का क्रेडिट मिलेगा। हालांकि, ये क्रेडिट रिज़र्व्ड डिवाइस पर नहीं लगेगा, बल्कि इसे यूज़र Galaxy phones, Buds, Watch वगैरह के लिए उपयोग कर सकते हैं।
बजट टैबलेट खरीदने वाले यूज़र को 950 डॉलर यानी करीब 83,000/- तक की बचत का मौका मिल सकता है। यूज़र इसे trade-in credit, free storage upgrade या किसी और goodies में इसका फायदा हासिल कर सकते हैं।














