डीजे ट्रिप्स ने हज़ारों फीट की ऊँचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए डीजे बजाकर इतिहास रच दिया

डीजे ट्रिप्स ने आसमान को अपना मंच बनाकर ऐसा इतिहास रच दिया है जिसमें उन्होंने दस हज़ार फीट की ऊँचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए लाइव संगीत प्रस्तुत किया और यह कारनामा करने वाली दुनिया की पहली महिला डीजे बन गईं।

डीजे ट्रिप्स ने हज़ारों फीट की ऊँचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए डीजे बजाकर इतिहास रच दिया

यह सिर्फ़ एक स्टंट नहीं, बल्कि एक कलाकार के साहस और कुछ नया करने की लगन का प्रतीक था। जहाँ ज़्यादातर डीजे बड़े मंचों, क्लबों और संगीत समारोहों में प्रस्तुति देने का सपना देखते हैं, वहीं डीजे ट्रिप्स ने अपनी धुनों और संगीत को ज़मीन से आसमान तक पहुँचाया। उनका संगीत पहाड़ों की खामोशी को चीरता हुआ गूंज रहा था। उनकी धुनें हवा में बह रही थीं और वह खुद भी अपनी बीट्स पर थिरक रही थीं।

इस बारे में ट्रिप्स का कहना है कि संगीत की कोई सीमा नहीं होती और यह अनोखा प्रदर्शन इसी विश्वास का एक व्यावहारिक उदाहरण है। खतरनाक मौसम, हवा और मानसिक दबाव के बावजूद, मैंने डर के बजाय साहस को चुना।

उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और प्रशंसकों ने उनकी दिल खोल कर तारीफ़ की। एक यूज़र ने लिखा, “एकमात्र डीजे जिसने वाकई पार्टी को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया,” जबकि दूसरे ने कहा, “यह अद्भुत है।” किसी ने उन्हें महान कहा, जबकि किसी ने टिप्पणी की, “इससे बेहतर क्या हो सकता है?” हालाँकि इसकी आलोचना करने वाले इसे पागलपन भी कह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *