इस शुक्रवार सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म परम सुंदरी सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसकी प्री टिकट सेल रिपोर्ट कुछ ख़ास रुझान दे रही है।

परम सुंदरी को लेकर काफी उम्मीदें हैं। इन सबके बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग भी जारी है।आइए देखते हैं कि इस फिल्म ने प्री टिकट सेल में अब तक कितनी कमाई कर ली है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर के लीड रोल वाली यह फिल्म 29 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है फिल्म की एडवांस बुकिंग 26 अगस्त को शुरू हो गई थी और इसका शुरुआती रिस्पॉन्स अच्छा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया गया है। ‘परम सुंदरी’ ने अपने टीज़र/ट्रेलर और गानों के ज़रिए भी खासी लोकप्रियता के साथ अच्छे बजट के संकेत दिए हैं।
पिंकविला की रिपोर्ट से पता चलता है कि 27 अगस्त की रात 11 बजे तक, इस फिल्म ने अपने पहले दिन ही टॉप थ्री नेशनल चेन्स पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में 12 हजार से ज़्यादा टिकट बेच दिए थे। इसकी एडवांस बुकिंग लगभग 40 हजार तक पहुंचने का अनुमान है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी अच्छी शुरुआत की बात कही जा रही है। पहले दिन इसकी कुल कमाई 7-8 करोड़ रुपये के बीच होने की उम्मीद है।
ट्रेड एनालिस्ट इस बारे में कह रहे हैं कि तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म के लिए यह एक अच्छी शुरुआत है। चूंकि फिल्म की कहानी अलग-अलग राज्यों के दो ऐसे लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है जो अनएक्सपेक्टेड परिस्थितियों में एक-दूसरे से मिलते हैं।
