शराब नीति मामले में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को देर रात सीएम हाउस से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद ईडी केजरीवाल को अपने दफ्तर ले गई। यहाँ आरएमएल अस्पताल से पहुंची डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल किया।
इस गिरफ्तारी पर आप पार्टी की मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और जेल से सरकार चलाएंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केजरीवाल के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी की टीम 10वां समन देने आई थी। उन्हें आज दोपहर दो बजे पीएमएलए कोर्ट लाया गया।
दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने ट्वीट किया, "देश में पहली बार एक मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ़्तार किया गया है। अरविंद केजरीवाल के पास Z+ सुरक्षा कवच होता है। अब वो केंद्र सरकार की ED की कस्टडी में हैं। हमें उनके सुरक्षा की चिंता है।' pic.twitter.com/FrN0K9TkkW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2024
केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत से कहा है कि ट्रायल कोर्ट में रिमांड की कार्यवाही सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के साथ टकरा रही है इसलिए उन्हें याचिका वापस लेने की अनुमति दी जाए। उन्होंने आगे कहा कि ट्रायल कोर्ट में वह पहले रिमांड प्रोसीडिंग पर लड़ेंगे और फिर एक और याचिका के साथ सुप्रीम कोर्ट जायेंगे।
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखते हुए कहा- “डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है। मीडिया समेत सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा, पार्टियों को तोड़ना, कंपनियों से हफ्ता वसूली, मुख्य विपक्षी दल का अकाउंट फ्रीज़ करना भी ‘असुरी शक्ति’ के लिए कम था, तो अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है। INDIA इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।”
डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है।
मीडिया समेत सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा, पार्टियों को तोड़ना, कंपनियों से हफ्ता वसूली, मुख्य विपक्षी दल का अकाउंट फ्रीज़ करना भी ‘असुरी शक्ति’ के लिए कम था, तो अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है।
INDIA इसका…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 21, 2024
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा है कि भाजपा जानती है कि वो फिर दुबारा सत्ता में नहीं आनेवाली, इसी डर से वो चुनाव के समय, विपक्ष के नेताओं को किसी भी तरह से जनता से दूर करना चाहती है, गिरफ़्तारी तो बस बहाना है।
जो ख़ुद हैं शिकस्त के ख़ौफ़ में क़ैद
‘वो’ क्या करेंगे किसी और को क़ैदभाजपा जानती है कि वो फिर दुबारा सत्ता में नहीं आनेवाली, इसी डर से वो चुनाव के समय, विपक्ष के नेताओं को किसी भी तरह से जनता से दूर करना चाहती है, गिरफ़्तारी तो बस बहाना है।
ये गिरफ़्तारी एक नयी जन-क्रांति को…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 21, 2024
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने आज अपने बयान में कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर एक ‘धब्बा’ है और यह आगामी लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल की घबराहट को दर्शाता है।
'केजरीवाल की गिरफ्तारी सत्ताधारी पार्टी की 'घबराहट' को दर्शाती है', उमर अब्दुल्ला का मोदी सरकार पर हमला #ArvindKejriwal https://t.co/C6mj4OXxvJ
— Navjivan (@navjivanindia) March 22, 2024
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी आलोचना करते हुए इसे लोकतंत्र पर खुलेआम हमला बताया है।
WB: ममता बनर्जी ने की अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी आलोचना, कहा- लोकतंत्र पर खुलेआम हमला हो रहा#WestBengal #MamataBanerjee #ArvindKejriwal #DelhiExcisePolicyCase https://t.co/kCQErJmg4j
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) March 22, 2024
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली के आईटीओ में प्रदर्शन किया। पुलिस ने दिल्ली सरकार के दो मंत्रियों आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया है।
#WATCH दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/C1apAetk5Z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2024
गौरतलब है कि ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के तहत गिरफ्तार किया है। यह कानून 2002 में बनाया गया था और 1 जुलाई 2005 को लागू किया गया था। इस मामले में जमानत मुश्किल होती है।आम आदमी पार्टी सरकार के तीन मंत्री पहले ही इस कानून के तहत जेल में हैं।