कान फिल्म फेस्टिवल में कई भारतीय फिल्मी हस्तियां अपना जलवा बिखेरेंगी

कान फिल्म फेस्टिवल का आग़ाज़ आज यानी 13 मई से हो रहा है। बॉलीवुड की कई लोकप्रिय शख्सियतों के अलावा इस बार कुछ ख़ास चेहरे भी यहाँ शामिल हैं।

कान फिल्म फेस्टिवल में कई भारतीय फिल्मी हस्तियां अपना जलवा बिखेरेंगी

इनमे बात करें डेब्यू की तो आलिया भट्ट इस बार एंट्री ले रही हैं। उनके अलावा करण जौहर, जान्हवी कपूर, शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल भी यहाँ नजर आने वाले हैं।

कान फिल्म फेस्टिवल का 78वां एडिशन 13 मई से 24 मई तक चलेगा। रोशनी और ग्लैमर से फ्रेंच रिवेरा के मनमोहक तट झिलमिलाने को तैयार हैं।

मेट गाला 2025 में रेड कार्पेट पर चलने वाले सितारे पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खीचेंगे। इस साल कई भारतीय फिल्मी हस्तियां भी अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं।

कांस 2025 में ऐश्वर्या राय के अलावा कियारा आडवाणी, अदिति राव हैदरी, उर्वशी रौतेला, नमिता थापर और दीप्ति पिछले साल नजर आई थीं। इसने अलावा कई सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने भी अपना जलवा बिखेरा था।

फैंस आलिया भट्ट के कान डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। पिछले दो दशकों से कान में ऐश्वर्या राय के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आती हैं। भले ही वो रेड कार्पेट पर ना दिखें, लेकिन लाइमलाइट में जरूर रहती हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, जैकलीन फर्नांडिस दूसरी बार कान में नजर आने वाली हैं। पिछले साल नजर आईं उर्वशी रौतेला इस बार भी होंगी।

निर्माता पायल कपाड़िया इस साल कान जूरी में शामिल हो गई हैं। इससे पहले वह साल 2024 में ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ के लिए ग्रैंड प्रिक्स हासिल कर चुकी हैं।

1970 की क्लासिक फिल्म ‘अरण्येर दिन रात्रि’ के रिस्टोर वर्जन की स्पेशल स्क्रीनिंग में एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल सत्यजीत रे की शामिल होंगी।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता और निर्माता अनुपम खेर की निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का प्रीमियर मार्चे डु फिल्म कैटेगरी में होने वाला है। एक्टर के इस साल के कान समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।

जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा अपनी फिल्म ‘होमबाउंड’ को कान 2025 में पेश करने जा रहे हैं, जहां इसका प्रीमियर अन सर्टेन रिगार्ड सेक्शन के तहत होगा। एस्क्वायर इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ये तिकड़ी रेड कार्पेट पर नजर आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *