उतर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान आज है। मतदाता नौ जिलों की 59 सीटों पर मतदान करेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो चुका है और शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण में 624 प्रत्याशी मैदान में हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए 860 अर्द्धसैनिक सुरक्षा बल की कंपनी तैनात की गई हैं। शुरूआती दो घंटों के रुझान औसत 9 प्रतिशत का मतदान दिखा रहे हैं जिससे लोगों में उत्साह साफ़ नज़र आ रहा है।
लखनऊ के नौ विधानसभा क्षेत्रों में सुबह नौ बजे तक मतदान प्रतिशत-
मलिहाबाद 9%
बख्शी का तालाब 10.25%
सरोजिनी नगर 9.2%
लखनऊ पश्चिम 7.6%
लखनऊ उत्तर 9.2%
लखनऊ पूर्व 8.4%
लखनऊ सेंट्रल 5.5%
लखनऊ कैंट 5.4%
मोहनलालगंज 8%
राजधानी लखनऊ की नौ विधानसभा सीटों पर कुल 109 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव के एक दिन पहले तक विभिन्न दलों के प्रत्याशी दलों के नेता व उनके कार्यकर्ता मतदाताओं तक पर्चियां पहुंचने की जानकारी लेते रहे।
2017 के विधान सभा चुनाव की तुलना में 2022 में प्रत्याशियों की संख्या कम है। वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में 135 प्रत्याशियों ने ताल ठोंकी थी। इस बार चुनावी मैदान में कई चर्चित तो कई नए चेहरे भी सामने होंगे। सरोजनीनगर में पहली बार ईडी से वीआरएस लेकर राजनीति में उतरे राजेश्वर सिंह चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा कई और नए चेहरे भी हैं।
लखनऊ कैंट क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हैं। पिछले चुनाव में लखनऊ मध्य से पार्टी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे। लखनऊ पूरब से आशुतोष टंडन भाजपा के प्रत्याशी हैं। सरोजनीनगर सीट पर सपा ने पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा को मैदान में उतारा है जबकि इसी सीट से आईपीएस की नौकरी से वीआरएस लेकर आए राजेश्वर सिंह भी मैदान में हैं। आइये एक नज़र डालते हैं शहर के विधानसभा क्षेत्र और उनके प्रत्याशियों पर –
लखनऊ पूर्व
आशुतोष टंडन – भाजपा
अनुराग सिंह – सपा
मनोज तिवारी – कांग्रेस
आशीष – बसपा
आलोक सिंह -आप
लखनऊ उत्तर
नीरज बोरा – भाजपा
पूजा शुक्ला – सपा
अजय श्रीवास्तव –
कांग्रेस सरवर मलिक – बसपा
अमित श्रीवास्तव – आप
लखनऊ पश्चिम
अंजनी श्रीवास्तव -भाजपा
अरमान खान – सपा
शहाना सिद्दीकी -कांग्रेस
कायम रजा – बसपा
राजीव बख्शी – आप
लखनऊ मध्य
रजनीश गुप्ता – भाजपा
रविदास मेहरोत्रा- सपा
सदफ जाफर – कांग्रेस
आशीष श्रीवास्तव -बसपा
नदीम अशरफ-आप
लखनऊ कैंट
ब्रजेश पाठक – भाजपा
सुरेंद्र गांधी – सपा
दिलप्रीत सिंह-कांग्रेस
अनिल पांडेय-बसपा
अजय कुमार-आप
सरोजनीनगर
राजेश्वर सिंह-भाजपा
अभिषेक मिश्र – सपा
रुद्रदमन सिंह – कांग्रेस
जलीस खान – बसपा
रोहित श्रीवास्तव – आप
मलिहाबाद
जयदेवी – भाजपा
सोनू कनौजिया – सपा
इंदल रावत – कांग्रेस
जगदीश रावत – बसपा
कोई नहीं – आप
मोहनलालगंज
अमरेश कुमार – भाजपा
सुशीला सरोज – सपा
ममता चौधरी – कांग्रेस
देवेंद्र सरोज – बसपा
सूरज कुमार – आप
बख्शी का तालाब
योगेश शुक्ल – भाजपा
गोमती यादव – सपा
लल्लन कुमार – कांग्रेस
सलाउद्दीन सिद्दीकी – बसपा
पंकज यादव – आप