एयर इण्डिया के विशेष विमान में यूक्रेन से भारत पहुंचा यात्रियों का पहला जत्था

यूक्रेन से लगभग 240 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान दिल्ली पहुंची। उड़ान से आए सभी यात्री भारतीय हैं। यूक्रेन में ये पढ़ने व काम के सिलसिले रह रहे थे। टर्मिनल 3 पर विमान के पहुँचते ही इंतजार में खड़े भारतीय अधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। यात्रियों ने आते ही भारत माता की जय के नारे लगाए। रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच हजारों भारतीय यूक्रेन से स्वदेश वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

एयर इण्डिया के विशेष विमान में यूक्रेन से भारत पहुंचा यात्रियों का पहला जत्था

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया का बोइंग 787 विमान यूक्रेन की राजधानी कीव से शाम छह बजे रवाना हुआ था। यात्रियों ने कहा कि वह दिल्ली आकर बेहद खुश व खुद को बेहद सुरक्षित महसूस कर रहें हैं। यूक्रेन में स्थिति बहुत तनावपूर्ण है क्योंकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में डोनेट्स्क और लुहान्स्क क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देने वाले एक डिक्री पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस बीच केंद्र सरकार यूक्रेन में रह रहे भारत के विभिन्न राज्यों के भारतीय और छात्रों को यूक्रेन से भारत लौट आने की अपील कर चुकी है। 22, 24 और 26 फरवरी को इसके लिए विशेष उड़ान की व्यवस्था की गई है। दिल्ली हवाईअड्डे पर आधी रात के बाद यूक्रेन से आए यात्रियों के परिजन उनकी प्रतिक्षा करते दिखे। पहले से सूचना होने के चलते हवाईअड्डे पर आ रहे यात्रियों की जांच व अन्य प्रक्रिया पूरी करने के लिए कर्मचारी व सुरक्षा एजेंसी लगाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *