चोट के चलते रांची टेस्ट से कोहली हुए बाहर, टीम इंडिया को बड़ा झटका,

रांची : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. मैच के दौरान चोट लगने से कप्तान विराट कोहली को 10 दिन तक आराम की सलाह दी गई है. Virat

Virat

ऐसे में अब रांची टेस्ट में कोहली की मैदान में वापसी की संभावना बिल्कुल कम हो गई है.

अगर इस मैच में कोहली मैदान पर नहीं उतरे तो इसका सीधा असर खिलाड़ियों के मनोबल पर पड़ेगा.

दरअसल ऑस्ट्रेलिया की पारी के 40वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर जब कंगारू बल्लेबाज हैंड्सकोंब ने शॉट खेला तो विराट ने बाउंड्री के पास डाइव मारी.

तभी उनके कंधे में कुछ दर्द सा महसूस हुआ, जिसके बाद विराट कोहली मैदान छोड़ कर बाहर चले गए थे. अब खबर आ रही है कि वो अब इस मैच से बाहर हो गए हैं, उन्हें 7 से 10 दिन तक आराम करने की सलाह दी गई है. अगर 10 दिन तक कोहली मैदान में वापसी नहीं कर पाए तो फिर चौथे टेस्ट में भी उनका खेलना संदिग्ध है.

कोहली के जख्मी होने से अजिंक्य रहाणे मैदान पर कप्तानी कर रहे हैं. वहीं कोहली की जगह मैदान पर फील्डिंग करते अभिनव मुकुंद दिखे.

गौरतलब है कि रांची टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया था, ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 90 ओवरों में चार विकेट खोकर 299 रन बना लिए हैं.

भारत की ओर से उमेश यादव ने 2, अश्विन ने 1 और जडेजा ने 1 विकेट चटकाए हैं. एक तरह से ऑस्ट्रेलिया फिलहाल मजबूत स्थिति में है.

www.naqeebnews.com

# Virat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *