एक और विराट शतक, साथ ही बना डाला यह ‘अनोखा’ रिकॉर्ड

हैदराबाद : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शतक जड़ दिया है। विराट का यह शतक बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में जड़ा है। Virat kohli

Virat kohli

यह विराट कोहली का 16वीं टेस्ट सेंचुरी है। भारत और बांग्लादेश के बीच यह टेस्ट मैच हैदराबाद में खेला जा रहा है। विराट कोहली ने अपना शतक 131 बॉल में पूरा किया।

कोहली चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के बाद मैदान में आए थे। उस वक्त दूसरे छोर पर मुरली विजय बैटिंग कर रहे थे। विराट ने शुरू से ही आक्रमक पारी खेलना जारी रखा था।

उन्होंने पहली ही बॉल को चौके के लिए पहुंचा दिया था। विराट कोहली ने मुरली विजय के आउट होने से पहले तक उनके साथ 54 रन की साझेदारी की थी। उसमें से ज्यादातर रन विराट के बल्ले से ही आए थे।

www.naqeebnews.com

# Virat kohli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *