एक ही ब्रांड के साथ 100 Cr की डील, विराट बने पहले भारतीय खिलाड़ी

नई दिल्ली :  भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने स्पोर्ट्स वीयर ब्रांड प्यूमा के साथ नया करार किया है। उन्होंने इस ब्रांड के साथ 110 करोड़ रुपए की इंडोर्समेंट डील साइन की है। Virat

Virat

हालांकि उन्होंने कीमत का जिक्र नहीं किया। विराट ने रविवार को ट्वीट कर डील की जानकारी दी।

उन्होंने लिखा, “बड़े इंटरनेशनल स्पोर्ट्स वीयर ब्रांड प्यूमा के साथ उनके नए युग की शुरुआत हो गई।”

प्यूमा स्पोर्ट लाइफ स्टाइल के साथ विराट ने आठ साल के लिए यह डील की है।

डील के साथ ही कोहली उस क्लब में शामिल हो गए हैं जिसका हिस्सा उसेन बोल्ट, असफा पॉवेल, थिरी हेनरी और ओलिवर जैसे खेल शख्सियतें हैं।

दरअसल, विराट ने पिछले साल एडिडास के साथ अपना तीन साल का करार खत्म कर दिया था। विराट मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में हैं।

अगर इस साल आगे भी वह अपना यह प्रदर्शन जारी रखते हैं शाहरुख खान को पीछे छोड़कर देश के सबसे महंगे सेलिब्रिटी बन जाएंगे।

अगर ऐसा होता है तो विराट 22 साल बाद क्रिकेटर ब्रांड वैल्यू के लिहाज से सबसे महंगे सेलिब्रिटी भी बनेंगे। 1995 में सचिन तेंदुलकर ब्रांड वैल्यू के मामले में सबसे आगे निकल गए थे और देश के सबसे महंगे सेलिब्रिटी बने थे।

www.naqeebnews.com

# Virat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *