वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी का अंदाज़ बता रहा है कि वह क्रिकेट को बहुत कुछ देने आये हैं। इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के नाम गूंज है। वैभव ने जिस समय पिछले साल राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आईपीएल में डेब्यू किया था, तब उनकी उम्र 14 साल थी।
फिलहाल वह इन दिनों आईपीएल में धूम मचा रहे हैं। इस सीजन में राजस्थान के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने अब तक खेले गए 9 मैच में 400 रन बनाकर ऑरेंज कैप होल्डर का ख़िताब हासिल कर लिया है।
अपने पिछले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी की, और न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 16 गेंदों में 43 रन बनाए। इनमें तीन चौके और पांच छक्के भी थे।
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस पारी के दौरान, इस सीजन मात्र 167 गेंदों में 400 रन पूरे कर डाले। वैभव की यह उपलब्धि 238.09 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ है। गौरतलब है कि वैभव का यह स्कोर किसी भी सीजन में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज गति से बनाए गए 400 रन हैं।
आईपीएल सीजन में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 400 रन बनाने की बात करें तो पता चलता है-
167 – वैभव सूर्यवंशी (2026)
188 – आंद्रे रसेल (2019)
195 – अभिषेक शर्मा (2024)
197 – निकोलस पूरन (2025)
200 – ग्लेन मैक्सवेल (2014)
IPL 2026 में वैभव के प्रदर्शन पर एक निगाह डालें तो पाते हैं कि अब तक इस युवा खिलाड़ी ने 9 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने दो अर्धशतक और एक शतक के साथ 239 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 400 रन बनाए हैं।
इस सीजन में वैभव ने अपने बल्ले के दम पर जिन दिग्गज खिलाड़ियों को हैरान किया है उनमें जसप्रीत बुमराह सहित ट्रेंट बोल्ड, जो हेजलवुड, पैट कमिंस और मार्को जान्सन का नाम लिया जा सकता हैं।
इस सीजन वैभव की पारी तो पाते हैं कि उन्हें बेहद कम गेंदों में शानदार रन बनाने की आदत है। एक नज़र इन गेंदों और उनसे हासिल रनो पर डालें तो-
52(17), 31(18), 39(14), 78(26), 0(1), 46(28), 8(11), 103(37) और 43(16) की संख्या सामने आती है।
वैभव आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने एक ही सीजन में 230+ के स्ट्राइक रेट से 400 रन का आंकड़ा पार किया है। फिलहाल 238.10 के शानदार स्ट्राइक रेट और 44.44 की औसत के साथ वैभव ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं।