अपनी अनोखी चीज़ों के लिए पहचान बनाने वाले एक चीनी फ़ूड ब्लॉगर ने सोशल मीडिया पर तब भरपूर लोकप्रियता हासिल कर ली है। ब्लॉगर ने फ्राइड चिकन के ऐसे टुकड़े बनाए जो कांच की मूर्तियों जैसे दिखते हैं और यही खूबी उनके वायरल होने की वजह बनी।
चीनी फ़ूड ब्लॉगर काई नान अपनी अजीब और अनोखी डिशेज़ के लिए जाने जाते हैं। जिन्हें वह मॉलिक्यूलर गैस्ट्रोनॉमी की मुश्किल टेक्निक का इस्तेमाल करके बनाते हैं। उनकी अब तक की सबसे शानदार चीज़ ट्रांसपेरेंट फ्राइडpopularity on social media चिकन ह। यह कांच जैसी नज़र आने वाली डिश है और इसे खाने से ज़्यादा आर्टवर्क की तरह देखा जाता है।
पिछले महीने, काई नान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया जिसका टाइटल था, मैं फ्राइड चिकन को ट्रांसपेरेंट बनाना चाहता हूँ, लेकिन रिज़ल्ट अजीब था। यह वीडियो बहुत पॉपुलर हुआ और अकेले यु ट्यूब पर इसे लगभग एक मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं। इसका कारण इसका अनोखापन है।
फ्राइड चिकन को ट्रांसपेरेंट, या कम से कम सेमी-ट्रांसपेरेंट बनाने का आसान आइडिया शायद अजीब लगे, लेकिन किसी को इसे असल में करते हुए देखना सच में कमाल का है। आखिरी रिज़ल्ट जादुई लगता है, लेकिन काई नान इसके पीछे के प्रोसेस को बहुत डिटेल में समझाते हैं।
काई नान का ट्रांसपेरेंट चिकन एक ही समय में कई एहसास से दो-चार कराता है। कमाल का होने के साथ यह दिमाग घुमा देने वाला भी है और परेशान करने वाला भी। इस अनोखी डिश को कुछ लोग इसे आज़माने के लिए उत्सुक हैं, जबकि कई दूसरे लोग इसे खाने से कतराते हैं, उनका कहना है कि वे इतनी अजीब चीज़ कभी अपने मुँह में नहीं डालेंगे।
काई नान ने अपने वायरल वीडियो क्लिप में बताया कि उन्होंने असल में फ्राइड चिकन को काटकर और हड्डियों से शुरू करके उसे फिर से बनाया। उन्होंने बोन मैरो, कोलेजन और कोल्ड जेल के मिक्सचर से शुरुआत की, जिसे उन्होंने चिकन की हड्डियों जैसे मोल्ड में डाला और सेट होने के लिए छोड़ दिया।
उन्होंने सबसे पहले एक डिवाइस का इस्तेमाल करके चिकन के मीट को पानी जैसे लिक्विड रूप में बदला। फिर उन्होंने सैफायराइज़ेशन नाम की एक टेक्निक का इस्तेमाल करके मसल फाइबर का स्ट्रक्चर फिर से बनाया, जो आमतौर पर मॉलिक्यूलर गैस्ट्रोनॉमी में इस्तेमाल होती है। आखिर में, कांच जैसे मीट और हड्डियों को दूसरे मोल्ड में रखा जाता है और एक साथ चिपका दिया जाता है।
काई नान ने पारंपरिक फ्राइड चिकन की क्रिस्पी बाहरी लेयर को भी फिर से बनाने में कामयाबी हासिल की है, हालांकि उनके वर्शन में कुछ भी पारंपरिक नहीं है। हो सकता है आपको ट्रांसपेरेंट फ्राइड चिकन टेस्टी न लगे, आप इसे घिनौना भी कह सकते हैं, लेकिन आपको यह मानना होगा कि यह काफी इंटरेस्टिंग दिखता है।