उत्तर प्रदेश: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राज बब्बर ने पद से इस्तीफा दिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने मंगलवार देर रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन अगले प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति तक वह अपने पद पर कार्य करते रहेगे। बब्बर ने बुधवार सुबह बताया कि उन्होंने कांग्रेस आलाकमान को अपना इस्तीफा मंगलवार रात ही भेज दिया है लेकिन अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी हाई कमान जो चाहता है वह मैने कर दिया। पार्टी ने वर्ष 2019 में आने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश की कमान किसी ब्राहमण नेता को सौंपने के लिए उनसे इस्तीफा लिया है। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय स्तर का प्रचार अभियान समन्वय करने वाले व्यक्ति को इस महत्वपूर्ण पद पर लगाने की संभावना है।

 

इसी बीच अनुमान लगाया जा रहा है कि राज बब्बर के स्थान पर किसी बह्मण युवा नेता को लगाया जाएगा। इनमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा एवं ललितेश्वर त्रिपाठी के नाम सामने आ रहे है।

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने यूनीवार्ता को बताया कि उत्तर प्रदेश एक अध्यक्ष की बजाए पार्टी को क्षेत्रवार चार अध्यक्ष नियुक्त करने चाहिए। उन्होंने बताया कि स्व. कमलपति त्रिपाठी के पौत्र ललितेश्वर त्रिपाठी अथवा राजेश मिश्रा को पूर्वांचल क्षेत्र,राजा राम पाल को बुंदेलखण्ड, जितिन प्रसाद को मध्य एवं इमरान मसूद को पश्चिम क्षेत्र का पार्टी अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *