उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की आगर कचहरी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो दिन पहले ही 9 जून को उन्हें अध्यक्ष पद मिला था।

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के इतिहास में वह पहली महिला अध्यक्ष थीं। आगरा कचहरी में स्वागत समारोह के दौरान गोली कांड हुआ है। अधिवक्ता मनीष द्वारा गोली चला दी ।दरवेश यादव अध्यक्ष बनने पर स्वागत समारोह के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद कुमार मिश्रा के चैम्बर में बैठी थीं। वहीं पर पूर्व सहयोगी अधिवक्ता मनीष शर्मा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष को तीन गोली मारी दीं। इसके बाद खुद को भी मनीष ने दो गोली मारी लीं।

 

मनीष शर्मा को सिकंदरा हाइवे स्थित रेनबो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दरवेश को पुष्पांजलि अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। हत्या के कारणों का पता नही लग सका है।

मूल रूप से एटा जिले की रहने वाली दरवेश 2016 में बार काउंसिल की उपाध्यक्ष और 2017 में कार्यकारी अध्यक्ष रह चुकी थीं। पहली बार वह 2012 में सदस्य पर पर विजयी हुई थीं। तभी से बार काउंसिल में सक्रिय थीं। 2004 में वकालत शुरू करने वाली दरवेश यादव ने आगरा से ही विधि स्नातक की डिग्री हासिल की थी।

प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों की बैठक बुलाई. इस बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश भर के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान पहुंचे. वहीं प्रमुख सिंचाई सचिव टी. वेंकटेश और प्रमुख सचिव रेणुका कुमार को देर से आने की वजह से अंदर नहीं जाने दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *