यूजर्स अपने आधार वेरिफायबल क्रेडेंशियल्स को अब सीधे गूगल वालेट में सेव कर सकेंगे

अब उपभोक्ता अपने आधार वेरिफायबल क्रेडेंशियल्स को सीधे गूगल वालेट में सहेज सकेंगे। ऐसा मुमकिन हुआ है भारत में गूगल के एक नए फीचर की शुरुआत से। रोजमर्रा के कामों में इसका उपयोग कई तरह की सुविधा उपलब्ध कराएगा। इस सिस्टम में सुरक्षा और गोपनीयता का खास ध्यान रखा गया है। साथ ही इसके वैश्विक मानकों पर आधारित होने की भी बात कही गई है।

गूगल के इस नए फीचर की बदौलत उपभोक्ता डिजिटल तरीके से अपनी पहचान आसानी और सुरक्षित रूप से साबित कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक़, इस फीचर को UIDAI के साथ साझेदारी में तैयार किया गया है।

इस फीचर में ‘सेलेक्टिव डिस्क्लोजर’ जैसी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस सुविधा के साथ जरूरत के हिसाब से ही सीमित जानकारी साझा की जाएगी। गूगल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वह डिजिटल आईडी फीचर को दुनिया के अन्य देशों में भी बढ़ा रहा है, जिससे यूजर्स पासपोर्ट के आधार पर अपनी डिजिटल पहचान बना सकें।

इस नए फीचर के साथ आप यूज़र रोजमर्रा के विभिन्न कामों को पहले की तुलना में अधिक सरल तरीके से कर सकेगा। इसमें आयु की पुष्टि के अलावा विभिन्न सेवाओं में पहचान सत्यापन शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, PVR, INOX, BharatMatrimony और Atlys इसके शुरुआती पार्टनर्स में हैं। जानकारी में यह भी कहा गया है कि Mygate और Snabbit जैसे प्लेटफॉर्म भी जल्द इस सुविधा का उपयोग करेंगे। ऐसे में डिलीवरी और सर्विस स्टाफ की पहचान आसानी से जांची जा सकेगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह नया फीचर लोगों को फिजिकल दस्तावेज साथ रखने की जरूरत को कम करेगा साथ ही डिजिटल तरीके से पहचान साबित करना आसान बनाएगा। कंपनी का यह भी कहना है कि इस सिस्टम में सुरक्षा और गोपनीयता का खास ध्यान रखा गया है और यह वैश्विक मानकों पर आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *