राष्ट्रपति पद के चुनाव में हिलेरी क्लिटन कम मतों से आगे

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिये आठ नवम्बर को होने वाले चुनाव के अब कुछ ही दिन शेष रह गये हैं और इस बीच डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रम्प से आगे निकल गयी हैं किन्तु उनकी यह बढ़त बहुत कम मतों के अंतर से है।
यह बात चुनाव सर्वेक्षणों से सामने आयी है। us election

hillary trumpन्यूयार्क टाइम्स सीबीएस ने अपने सर्वेक्षण में 1333 पंजीकृत मतदाताओं की 28 अक्टूबर को राय लेने के बाद बताया है कि हिलेरी क्लिंटन तीन प्रतिशत से आगे हैं। नवम्बर के सर्वेक्षण में उन्हें तीन प्रतिशत से कुछ अधिक मतों से बताया गया।

वाशिंगटन पोस्ट एबीसी ने 29 अक्टूबर तथा एक नवम्बर के बीच 1767 मतदाताओं की राय लेने के बाद उन्हें दो प्रतिशत से आगे बताया।
अब उसने इसमें सुधार कर इसे तीन प्रतिशत बताया है।

इन दोनों के विपरीत रायटर ने हिलेरी क्लिंटन को अपने सर्वेक्षण में छह प्रतिशत की बढ़त बतायी है। इस बीच चुनाव प्रचार में दोनों प्रत्याशियों का एक दूसरे के विरूद्ध व्यक्तिगत आक्षेप जारी है।

जहां ट्रम्प ने हिलेरी क्लिंटन को राष्ट्रीय नेतृत्व के अयोग्य बताया है वहीं हिलेरी क्लिंटन ने ट्रम्प को अमेरिका के विभिन्न सम्प्रदाय के लोगों के बीच विवाद पैदा करने वाला व्यक्तित्व करार दिया है और कहा है कि वह राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं है।

www.naqeebnews.com

# us election

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *