उर्दू कवि गुलज़ार देहलवी ने 93 वर्ष की उम्र में कोरोना को हराया

ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती कराए गए साहित्यकार पद्मश्री एएम जुत्शी गुलजार देहलवी ने 93 वर्ष की उम्र में कोरोना को हरा दिया। रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल से जाते समय भावुक होते हुए मेडिकल स्टाफ से कहा कि आप लोगों ने नई जिंदगी दी है। पूरी तरह ठीक होने पर सभी को अपने घर खाने पर बुलाएंगे।

एएम जुत्शी को सांस की बीमारी के चलते नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक जून को कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर शारदा अस्पताल रेफर कर दिया। उस समय हालत काफी खराब थी। सांस नहीं ले पा रहे थे। उनको आइसीयू में भर्ती किया गया।

 

डॉ. अभिषेक देशवाल की अगुवाई में विशेष टीम गठित की गई। एक डॉक्टर हमेशा मौजूद रहता था। इस दौरान पाइप के जरिए तरल खाद्य पदार्थ दिया जा रहा था। स्थिति सामान्य होने पर तीन दिन आइसोलेशन के सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया। अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि जुत्शी की शनिवार रात रिपोर्ट निगेटिव आई थी। रविवार को उन्हें डिस्चार्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *