उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से लेखपाल के 7994 पदों पर पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 29 दिसंबर से शुरू हो रही है। इसके लिए उम्मीदवारों का चयन PET-2025 स्कोर के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों का ओटीआर करना आवश्यक है। आवेदन करने की प्रक्रिया ओटीआर समेत बताई गई है, साथ ही संशोधित आरक्षण की जानकारी भी दी गई है।
आज से उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7,994 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। साथ ही यह भी जान लेना आवश्यक है कि उम्मीदवारों का चयन PET-2025 स्कोर के आधार पर किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए पात्र और इच्छुक हैं, उन्हें पूरी प्रक्रिया अच्छे से समझ लेना जरूरी है, ताकि फॉर्म भरते समय किसी भी तरह की त्रुटि से बचें।
भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 29 दिसंबर 2025 से 28 जनवरी 2026 तक किया जा सकता है। इसके लिए पात्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती हेतु आवेदन से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है-
आवेदन की तिथि: 29 दिसंबर, 2025 से 28 जनवरी, 2026 तक है।
इसमें भाग लेने के लिए यूपी पीईटी 2025 परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
योग्यता: इंटरमीडिएट (12वीं) या उसके समकक्ष
आयु सीमा: 18-40 वर्ष
विशेष लाभ: न्यूनतम 2 साल की मिलिट्री सेवा, NCC ‘B’ सर्टिफिकेट धारकों को एक्स्ट्रा वेटेज
आवेदन से संबंधी जरूरी बातें
उम्मीदवार का UPSSSC पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा होना चाहिए।
सभी शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारी सही होनी चाहिए।
पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन फॉर्मेट में तैयार रखें।
आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
आवेदनकर्ता को सबसे पहले उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।
भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
होमपेज पर “Lekhpal Recruitment 2025” या “Apply Online” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
OTR के जरिए लॉगिन करें।
अब अपने ओटीआर नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड की मदद से लॉगिन करें।
जिन उम्मीदवारों ने पहले से ओटीआर किया है, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है।
आवेदन फॉर्म भरें
लॉगिन के बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमें व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, श्रेणी (कैटेगरी), पता और संपर्क विवरण भरना होगा। पहले से ओटीआर में भरी गई जानकारी अपने आप दिखाई देगी।
मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
जानकारी भरने के बाद ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) से आवेदन शुल्क जमा करें।
फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट लें।
सभी जानकारी चेक करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें।













