अफ्रीकी देश कांगो के जंगलों में एक नया नारंगी होंठ वाला बंदर मिला है। इस बारे में कहा जा रहा है कि वैज्ञानिकों ने कांगो गणराज्य के लोमामी नेशनल पार्क में बंदर की एक नई प्रजाति खोजी है।
कोलोबस कॉन्गुएंसिस नाम के इस दुर्लभ बंदर की पहचान उसके काले चेहरे और गुलाबी-नारंगी होंठों से होती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पिछले 75 सालों में अफ्रीका में खोजी गई बंदर की यह सिर्फ़ पांचवीं नई प्रजाति है। वहीं, इस बंदर के बचाव के लिए भी उपायों पर ज़ोर दिया जा रहा है।
इस खोज में जूटे रिसर्चर उस समय चकित रह गए जब उन्हें अफ्रीका के जंगलों में यह अजीबोगरीब जीव मिला। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) के रेनफॉरेस्ट में मिलने वाले इस बंदर के होंठ एकदम नारंगी हैं। इसकी दहाड़ भी किसी खूंखार जानवर जैसी है।
हाल ही में यह अध्ययन पीएलओएस वन (PLOS One) जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इस बंदर का वजन करीब सात किलोग्राम होता है। इनके रहन सहन की बात करें तो बंदर की यह प्रजाति आमतौर पर 1 से 20 के ग्रुप में रहना पसंद करती है। चमकदार काले रंग के शरीर वाले इस बंदर के मुंह और नाक के आसपास एक बहुत ही अलग नारंगी रंग का पैच होता है। गालों की त्वचा ग्रे होती है। इसके शरीर के पिछले हिस्से पर सफेद बालों का एक धब्बा होता है।
मीडिया रिपोर्ट्स में इस खोज को विज्ञान के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पिछले 75 सालों में अफ्रीका में यह केवल पांचवीं नई बंदर प्रजाति है जिसे पहचाना गया है। कोलोबस कॉन्गोएंसिस (Colobus congoensis) नाम की इस नई स्पीशीज का नाम कांगो क्षेत्र के आधार पर रखा गया है। स्थानीय लोग अपनी भाषा में इसे लिकवेली (likweli) कहते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, रिसर्चर टीम ने 2018 से 2022 के बीच इस जंगल में कई बड़े सर्च ऑपरेशन चलाए। टीम ने लगभग 1700 वर्ग किलोमीटर के इलाके में इस बंदर को 114 बार देखा। यह इलाका लोमामी और लुआलाबा नदियों के बीच बसा हुआ है।