प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ने जी-20 समिट के लिए दिखाई हरी झंडी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जी-20 समिट के लिए वॉकथन का आयोजन किया गया है। लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जी-20 वॉकथॉन को झंडी दिखाकर रवाना किया। आम जनता को जोड़ने के लिए चार शहरों में वॉकथन का आयोजन किया गया है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ने जी-20 समिट के लिए दिखाई हरी झंडी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। वॉकथन का आयोजन आम जनता को जोड़ने के लिए किया गया है। इसके अंतर्गत चार शहरों को जोड़ने की तैयारी है। इसमें लखनऊ, आगरा, वाराणसी और नोएडा शामिल हैं। इन शहरों में मैराथन वॉकथन का आयोजन किया गया है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जी-20 वॉकथॉन को झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि दुनिया के 20 बड़े देश G20 में सम्मिलित हैं। इन 20 बड़े देशों का नेतृत्व प्रदेश को मिला है। कि G20 में दुनिया के वे 20 बड़े देश हैं जिनमे दुनिया की 60 फीसदी से अधिक आबादी निवास करती है, 75 फीसदी से अधिक ट्रेड वाले इन देशों की जीडीपी 85 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *